शेफाली की मौत के बाद ‘कांटा लगा’ सीक्वल पर रोक, सिंगर सोना महापात्रा ने कसा तंज
27 जून को 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। ऐसे में अब डायरेक्टर्स राधिका राव और विनय सप्रू ने 'कांटा लगा' का सीक्वल न बनाने का ऐलान किया, जिस पर सिंगर सोना महापात्रा ने नाराजगी जताई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शेफाली जरीवाला, सिंगर सोना महापात्रा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून को महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, अब उनके मशहूर गाने ‘कांटा लगा’ को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है।
‘कांटा लगा’ के रीमिक्स वीडियो को बनाने वाले डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू ने हाल ही में ऐलान किया कि वो इस गाने का कोई सीक्वल नहीं बनाएंगे। इसका कारण अभिनेत्री की वह अंतिम इच्छा है, जो उन्होंने पिछले साल एक पॉडकास्ट में जाहिर की थी। शेफाली ने कहा था कि वो चाहती हैं कि उन्हें जिंदगी के आखिरी पल तक ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जाना जाए। डायरेक्टर्स ने उनकी इस भावना का सम्मान करते हुए सीक्वल न बनाने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
सोना महापात्रा ने पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी
लेकिन इस फैसले पर अब विवाद भी खड़ा हो गया है। जानी-मानी सिंगर सोना महापात्रा ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बिना किसी का नाम लिए राधिका और विनय पर कटाक्ष किया। साथ ही लिखा कि “कांटा लगा को तीन महान हस्तियों ने बनाया था, जिसमें संगीतकार आरडी बर्मन, गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी और गायिका लता मंगेशकर। खुद को निर्माता कहने वाले लोगों द्वारा किसी की मौत से पीआर कमाना बेहद गलत है।”
सोना ने लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिर्फ एक अश्लील वीडियो बनाकर कुछ लोग खुद को निर्माता कह रहे हैं और एक महिला की मौत का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “एक 19 साल की लड़की के रीमिक्स वीडियो को ‘विरासत’ कहकर प्रचारित करना दुखद है। क्या ये भारत की सच्चाई है?”
ये भी पढ़ें- ‘बॉर्डर 2’ में पिता सुनील शेट्टी को रिप्लेस कर छा गए अहान शेट्टी, वायरल हुआ लुक
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर सोना के इस बयान को लेकर जमकर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने उन्हें इनसेंसिटिव कहा, तो कुछ ने उनकी बात का समर्थन भी किया। इसके जवाब में सोना ने कहा, “क्या हम इस बात से सहमत हैं कि हमारे संगीत के दिग्गजों की रचनाएं धीरे-धीरे भुला दी जा रही हैं? और क्या किसी की मौत को पेड पीआर के जरिए भुनाना सही है?”
