Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेफाली जरीवाला के निधन से सदमे में सितारे, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई हैरान है और उनका पोस्टमार्टम शुरू हो चुका है। साथ ही अंतिम संस्कार की डिटेल्स भी आ गई हैं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस को आखिरी विदाई कब और कहां दी जाएगी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 28, 2025 | 04:08 PM

शेफाली जरीवाला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से रातों-रात स्टार बनीं और ‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक को गहरे सदमे में डाल दिया है। साथ ही अब फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनके पति और एक्टर पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी डेड बॉडी को मुंबई के कूपर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

अस्तपाल में चल रहा है शेफाली जरीवाला पोस्टमार्टम
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात करीब 1 बजे शेफाली के निधन की सूचना मिली थी। लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं थी, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की टीम, शेफाली के डॉक्टर और परिवार के सदस्य इस समय अस्पताल में मौजूद हैं।

सम्बंधित ख़बरें

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स

‘अग्नि परीक्षा’ से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे खेसारी लाल! दो-दो हसीनाओं संग होली पर करेंगे रोमांस


सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया थोड़ी देर से शुरू हुई है और शेफाली की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ किया जाएगा, ताकि रिपोर्ट में कोई संशय न रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।

इसी बीच एक्ट्रेस के एक करीबी दोस्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शेफाली को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और वो एक दिन पहले पूरी तरह फिट थीं। ऐसे में उनका यूं अचानक चले जाना सभी को चौंका रहा है।

ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला की मौत से आरती-हिंदुस्तानी भाऊ को लगा झटका, सेलेब्स ने जताया दुख

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। इस मौके पर उनके परिजन, दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ करीबी लोग मौजूद रहेंगे। फिलहाल अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जो उनके असमय निधन की असल वजह साफ करेगी।

Shefali jariwala death funeral at mumbai oshiwara crematorium today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 04:02 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shefali Jariwala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.