Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेफाली जरीवाला की मौत से आरती-हिंदुस्तानी भाऊ को लगा झटका, सेलेब्स ने जताया दुख

'कांटा लगा' एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आरती सिंह से लेकर हिंदुस्तानी भाऊ आखिरी विदाई देने पहुंचे हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 28, 2025 | 03:18 PM

शेफाली जरीवाला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साल 2002 में ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने पूरे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को झकझोर कर रख दिया है। मात्र 42 साल की उम्र में उनका यूं अचानक जाना हर किसी को हैरान कर रहा है। सोमवार रात उनकी मौत की खबर सामने आई, जिसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

‘बिग बॉस 13’ की लोकप्रिय कंटेस्टेंट रही शेफाली ने न केवल म्यूजिक वीडियो से लोकप्रियता हासिल की थी बल्कि उन्होंने टीवी और फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी थी। उनकी सुंदरता और तेजतर्रार पर्सनैलिटी ने उन्हें अलग पहचान दी थी। लेकिन इतनी कम उम्र में उनका यूं अचानक जाना हर किसी के लिए एक बड़ा सदमा है।

शेफाली जरीवाला के निधन से सदमे में सेलेब्स
उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके इंडस्ट्री फ्रेंड्स और फैन्स सदमे में हैं। बिग बॉस 13 में शेफाली के साथ नजर आईं आरती सिंह भी अपने पति दीपक के साथ कूपर अस्पताल पहुंचीं, जहां शेफाली का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं उनके करीबी दोस्त और को-कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ भी मीडिया के सामने अपने आंसू रोक नहीं पाए और भावुक हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स


‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “यह समझ पाना बहुत मुश्किल है। इतनी यंग और टैलेंटेड कलाकार के बारे में ये लिखते हुए दिल टूट रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा।”

ये भी पढ़ें- कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट बनी वजह

श्रेयस तलपड़े पोस्ट शेयर कर जताया दुख
वहीं अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने शेफाली की एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “शेफाली, यह बेहद दुखद है और यकीन कर पाना मुश्किल। भगवान आपके परिवार को हिम्मत दे। आप बहुत याद आएंगी।”

फिलहाल शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, लेकिन उनके शव को मुंबई के कूपर अस्पलात में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है और
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Shefali jariwala death aarti singh hindustani bhau in shock celebs express grief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 03:18 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shefali Jariwala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.