Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैफ अली खान पर हमले के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन, करीना संग शेयर की AI फोटो

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड के साभी सितारें उनके लिए चिंतित है और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी।

  • By अदिति भंडारी
Updated On: Jan 19, 2025 | 11:35 AM

सैफ अली खान पर हमले के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सैफ अली खान पर हमले की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। बॉलीवुड के सितारे, उनके फैंस और करीबी लोग उनके लिए प्रार्थना करते हुए उनकी जल्द रिकवरी की उम्मीद कर रहे थे। इस बीच, एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और सैफ अली खान और करीना कपूर खान की एक AI फोटो भी शेयर की।

इस फोटो में सैफ अली खान बिस्तर पर लेटे हुए हैं और करीना कपूर उनके पास बैठी हुई हैं। दोनों स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि सैफ की हालत में सुधार हो रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि “हमारे डियर सैफ अली खान पर हुआ हमला बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सैफ अली खान को काफी चोटें लगी हैं, लेकिन शुक्र है कि वह ठीक हो रहे हैं। मेरे पसंदीदा ‘शोमैन’ फिल्म निर्माता राज कपूर की पोती करीना कपूर खान और उनके परिवार को मेरी शुभकामनाएं।” शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ ही इस मामले में मीडिया से आग्रह किया कि वे आरोपों और शक की स्थिति से बचें और पुलिस को अपना काम करने दें।

सम्बंधित ख़बरें

EX गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने यूं लुटाया था प्यार, अब फोटो देख यूजर्स ने दिए रिएक्शन

‘ऐसे पिता बहुत कम होते हैं’, शर्मिला टैगोर ने जेह-तैमूर संग सैफ के बॉन्ड पर की दिल छू लेने वाली बात

सैफ अली खान पर हमले का जिक्र करते हुए भावुक हुईं सारा, पॉडकास्ट में छलका मां शर्मिला टैगोर का दर्द

आमिर खान के बाद तैमूर-जेह संग वेकेशन पर रवाना हुए सैफ अली खान और करीना कपूर, देखें वायरल वीडियो

उन्होंने यह भी कहा, “प्लीज ब्लेम गेम न खेलें। पुलिस अपना काम कर रही है। हम महाराष्ट्र के CM और HM की चिंताएं और काम की सराहना करते हैं। इस मामले को उलझाएं नहीं। यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।” शत्रुघ्न सिन्हा ने सैफ की तारीफ करते हुए कहा कि वह बॉलीवुड के सबसे शानदार स्टार्स और अभिनेताओं में से एक हैं। साथ ही, उन्होंने सैफ अली खान के पद्म श्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता होने का भी उल्लेख किया और भरोसा जताया कि कानून अपना काम करेगा।

यहां देखे पोस्ट-

Very sad & unfortunate the tragic attack on our near, dear & loved #SaifAliKhan which injured him severely. Thank God he is healing well to recovery. Profound regards to my all time favorite ‘show man’ filmmaker #RajKapoor‘s granddaughter #KareenaKapoorKhan & the family. One… pic.twitter.com/R16hEDrXQT — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) January 19, 2025

यह हमला गुरुवार तड़के सैफ अली खान के घर पर हुआ था। सैफ की हाउसहेल्पर भी इस हमले में चोटिल हो गई थी। मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी उम्र 30 साल है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे यह नहीं पता था कि वह सैफ अली खान के घर में घुसा था। वह केवल चोरी के इरादे से घर में घुसा था।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यह घटना सैफ अली खान के फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन पुलिस की तत्परता और शत्रुघ्न सिन्हा की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इस मामले को नियंत्रित करने में मदद की है।

Shatrughan sinha reaction after attack on saif ali khan shared ai photo with kareena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2025 | 11:35 AM

Topics:  

  • Saif Ali Khan
  • Shatrughan Sinha
  • stabbed

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.