शत्रुघ्न सिन्हा और जैकी श्रॉफ ने दी देव आनंद को श्रद्धांजलि, शेयर किए यादगार पल
Shatrughan Sinha and Jackie Shroff tribute to Dev Anand: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता देव आनंद की 102वीं जयंती पर शत्रुघ्न सिन्हा और जैकी श्रॉफ ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।
- Written By: सोनाली झा
शत्रुघ्न सिन्हा और जैकी श्रॉफ ने दी देव आनंद को श्रद्धांजलि
Dev Anand Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देवानंद की शुक्रवार को 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोकसभा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। साथ ही एक इमोशनल कैप्शन लिखा।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा की देवानंद की जयंती पर उनका प्रेरणादायक वीडियो ‘पर्ल्स ऑफ विजडम’ को प्यार और सम्मान के साथ याद कर रहा हूं। स्टाइलिश और हमेशा युवा रहने वाले इस महान फिल्ममेकर ने बदलते समय और भविष्य की गहरी बातें साझा कीं। उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। देव साहब अमर रहें।
देवानंद के साथ किया काम
पोस्ट की गई तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा देवानंद के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में शत्रुघ्न सिन्हा और देवानंद साथ में मीडिया के सामने तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। बाकी दो तस्वीरें एक फिल्म के सीन की हैं। तस्वीर देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म ‘गैम्बलर’ की है। साल 1971 में रिलीज हुई ‘गैम्बलर’ में देवानंद के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, मुमताज बेगम, जीवन, मनोरमा, सचिन पिलगांवकर, जगदीश राज, राशिद खान जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म का निर्देशन अमरजीत ने किया था। इसके लेखक कौशल भारती थे।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
जैकी श्रॉफ ने कही ये बात
इसी के साथ ही अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर देवानंद के साथ मोनोक्रोम वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे। देवानंद ने छह दशकों से अधिक लंबे करियर में भारतीय सिनेमा में अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और कई सफल फिल्मों का निर्माण भी किया। देवानंद ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हम एक हैं’ से की थी। इसके बाद वह ‘गाइड’, ‘काला पानी’, और ‘ज्वेल थीफ’ जैसी सफल फिल्मों में नजर आए थे। उन्हें 2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
