शशि कपूर के बेटे करण कपूर को नहीं मिली बॉलीवुड में पहचान, गुमनामी में बिताया जीवन
बॉलीवुड एक्टर करण कपूर का आज 63वां जन्मदिन है। करण कपूर का जन्म 18 जनवरी 1962 को दिग्गज एक्टर शशि कपूर और जेनिफर केंडल के घर हुआ था। करण कपूर के दादा पृथ्वीराज कपूर थे और उनके पैतृक चाचा राज कपूर और शम्मी कपूर थे।
- Written By: सोनाली झा
करण कपूर (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर करण कपूर का आज 63वां जन्मदिन है। करण कपूर का जन्म 18 जनवरी 1962 को दिग्गज एक्टर शशि कपूर और जेनिफर केंडल के घर हुआ था। करण कपूर के दादा पृथ्वीराज कपूर थे और उनके पैतृक चाचा राज कपूर और शम्मी कपूर थे। करण कपूर ने अपने पिता का दिल रखने के लिए कुछ फिल्म बनाई थी, लेकिन वो चली नहीं।
श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जूनन’ से करण कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। पिता शशि कपूर के स्टारडम के चलते करन कपूर को और भी फिल्में मिलीं, लेकिन करन पिता शशि कपूर जैसा करिश्मा नहीं कर पाए। मानों ऐसा हो गया था कि शशि कपूर के बेटे होने का उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। उन्हें बॉलीवुड में पहचान नहीं मिल पाई थी।
ये भी पढ़ें- सोनू सूद ने सैफ अली खान पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, बोले- मुंबई बहुत सुरक्षित जगह है
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, हैदराबाद को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से महामुकाबला
FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
करण कपूर ने हमेशा के लिए फिल्मों से दुरी बना ली और कुछ अलग करने का सोचा। करन कपूर की दिलचस्पी फोटोग्राफी में थी और इसका नमूना उन्होंने अपनी स्कूल लाइफ में ही दिखा दिया था। 1980 से 1983 के बीच करन कपूर ने अपने फोटोज की एंग्लो इंडियन सीरीज शुरू की और 24 साल की उम्र तक आते आते करन कपूर ने फोटोग्राफी में अच्छा-खासा हुनर दिखा दिया था।
शशि कपूर के बेटे करण कपूर की गिनती विश्व के नामी फोटोग्राफरों में होती है। करन अपनी फोटोज की प्रदर्शनी भी लगाते हैं। टाइम एंड टाइड के नाम से करन ने पिछले साल मुंबई में प्रदर्शनी लगाई। आज करन लंदन में रहते हैं और वहां एक सक्सेसफुल फोटोग्राफर हैं। वो ‘बॉम्बे डाइंग के लिए भी मॉडलिंग कर चुके हैं। आज करण की फोटोग्राफी के हर तरफ चर्चे हैं।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान से मिलने लीलावती अस्पताल में पहुंचे रितेश देशमुख और जेनेलिया
