शंकर महादेवन अब परोसेंगे संगीत के साथ स्वाद, मुंबई में खोलेंगे खुद का रेस्त्रां चेन ‘मालगुडी’
Shankar Mahadevan Open Own Restaurant: शंकर महादेवन अब संगीत के साथ-साथ खाने के शौकीनों को भी खास अनुभव देने जा रहे हैं। वह मुंबई में अपनी नई रेस्त्रां चेन ‘मालगुडी’ लॉन्च कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
शंकर महादेवन अब परोसेंगे संगीत के साथ स्वाद
Shankar Mahadevan Restaurant: सुरों से दिलों को सुकून देने वाले मशहूर गायक और संगीतकार शंकर महादेवन अब खाने के शौकीनों के लिए एक नया तोहफा लेकर आ रहे हैं। वह मुंबई में अपनी रेस्त्रां चेन शुरू करने जा रहे हैं, जिसका नाम होगा ‘मालगुडी’। इस नाम को मशहूर लेखक आर के नारायण के काल्पनिक शहर मालगुडी से प्रेरित किया गया है।
शंकर महादेवन की रेस्त्रां चेन की शुरुआत इसी महीने अगस्त में होगी और इसके तीन आउटलेट मुंबई के प्रमुख इलाकों चेम्बूर, बोरीवली और लोअर परेल में खोले जाएंगे। हाल ही में फराह खान अपने यूट्यूब चैनल के लिए शंकर महादेवन के घर पहुंचीं। इस दौरान शंकर ने अपनी कुकिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए पोटली प्रॉन और थेचा बनाया। शंकर महादेवन ने बताया कि उनके रेस्त्रां में सभी व्यंजन व्यक्तिगत रूप से उनके चुने हुए होंगे।
फराह खान का उत्साह
शंकर महादेवन ने कहा कि हम यहां मुलबगल डोसा पेश करेंगे, जिसकी रेसिपी 100 साल पुरानी है। मुझे यकीन है कि बहुत से लोग इसे पहली बार चखेंगे। फराह खान ने भी इस नए सफर के लिए अपनी खुशी जताई। शंकर महादेवन ने कहा कि वह जल्द ही शंकर के इस साउथ इंडियन रेस्त्रां में जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। दिलचस्प बात यह भी रही कि शंकर महादेवन ने फराह के कुक दिलीप के लिए तुरंत एक गाना गा दिया, जिसका नाम रखा गया पगार बढ़ाओ।
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
शंकर महादेवन का घर बना स्टूडियो
इसी दौरान शंकर महादेवन ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने छह मंजिला घर के एक पूरे फ्लोर को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बदल दिया है। दीवारों पर शंकर महादेवन के करियर के अहम सम्मान सजाए गए हैं, जिनमें पद्मश्री और 2024 का ग्रैमी अवॉर्ड भी शामिल है। शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी बॉलीवुड को दिल चाहता है, बंटी और बबली, माय नेम इज खान जैसी फिल्मों में यादगार धुनें दे चुकी है। अब शंकर महादेवन अपने नए सफर के जरिए संगीत प्रेमियों और खाने के शौकीनों दोनों का दिल जीतने की तैयारी में हैं।
ये भी पढ़ें- रेखा की खूबसूरती का जादू बरकरार, मनीष मल्होत्रा की साड़ी में दिखा रॉयल लुक
शंकर महादेवन का करियर
शंकर महादेवन एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, संगीतकार, और संगीतकार तिकड़ी, शंकर-एहसान-लॉय के सदस्य हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक पार्श्व गायक और संगीत निर्देशक के रूप में एक सफल करियर बनाया है। इसके अलावा, उन्होंने शंकर महादेवन अकादमी की स्थापना की है, जो ऑनलाइन भारतीय संगीत सिखाती है।
