Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आइसलैंड की वादियों में गूंजा ‘दिल धड़कने दो’, शंकर महादेवन का VIDEO देख झूम उठे फैंस

 Shankar Mahadevan Viral Video: सिंगर शंकर महादेवन ने आइसलैंड की खूबसूरत वादियों में ‘दिल धड़कने दो’ गाकर फैंस को सरप्राइज कर दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 27, 2025 | 08:01 PM

शंकर महादेवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shankar Mahadevan Iceland Video: भारत के जाने-माने गायक शंकर महादेवन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने आइसलैंड की खूबसूरत वादियों में दोस्तों के साथ एक खास पल साझा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपने दोस्तों संग ‘दिल धड़कने दो’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “दिल धड़कने दो… इन आइसलैंड”, जिसे देखकर उनके चाहने वाले झूम उठे।

दरअसल, यह गाना जोया अख्तर के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का है। साल 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है। इस सॉन्ग को शंकर महादेवन, सूरज जागन और जोइ बरुआ ने अपनी मधुर आवाज में गाया था, जबकि इसके बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे थे।

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का गाना आइसलैंड की वादियों में गूंजा

फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ ने लोगों को जिंदगी को खुलकर जीने का नजरिया दिया था। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म दोस्ती, रिश्ते और आत्म-खोज पर आधारित थी। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों अर्जुन, कबीर और इमरान की रोड ट्रिप पर घूमती है, जो कबीर की बैचलर पार्टी मनाने के लिए स्पेन की यात्रा पर निकलते हैं।

क्या थी इस फिल्म की कहानी

इस सफर में उन्हें जिंदगी के नए मायने समझ में आते हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ का किरदार लैला अर्जुन को न सिर्फ उसके डर से उबरने में मदद करता है बल्कि उसे सच्चे प्यार का एहसास भी करवाता है। वहीं कबीर और उसकी मंगेतर नताशा के बीच गलतफहमियों से भरा रिश्ता भी दर्शकों के लिए भावनात्मक जुड़ाव लेकर आता है।

यूजर्स ने शंकर महादेवन की आवाज पर लुटाया प्यार

आपको बता दें, शंकर महादेवन द्वारा आइसलैंड में इस गाने का नया वर्जन सुन फैंस पुरानी यादों में लौट गए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि यह गाना आज भी उतना ही फ्रेश लगता है जितना 14 साल पहले था। वहीं कुछ लोगों ने शंकर की आवाज की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा कि  “सर, आप जहां गाते हैं, वहां म्यूजिक खुद बन जाता है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Shankar mahadevan dil dhadakne do video from iceland viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 08:01 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

पाकिस्तान के निशाने पर सलमान खान, तहसीन पूनावाला ने दिया करारा जवाब, कहा- हम तिरंगे के लिए जीते हैं

2

‘जामताड़ा 2’ एक्टर सचिन चंदवाड़े का 25 की उम्र में निधन, घर में फंदे से लटकता मिला शव

3

क्यों है देवोलीना को छठ पर्व से इतना लगाव? एक साल बाद करने जा रही हैं ये खास काम!

4

गाना गाइए, हम आपके लिए ट्रेन रोक देंगे…जब ‘भोजपुरी क्वीन’ के आगे झुक गए थे डाकू, जानें पूरा किस्सा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.