Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Modi @75: शंकर महादेवन और प्रसून जोशी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा

Shankar Mahadevan और गीतकार प्रसून जोशी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके को खास बनाने के लिए एक गीत तैयार किया है। ये एक देशभक्ति गीत है और पीएम मोदी के लिए एक तोहफा भी है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 17, 2025 | 01:36 PM

वंदनीय है देश मेरा: पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर शंकर महादेवन और प्रसून जोशी ने दिया खास तोहफा

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन और गीतकार प्रसून जोशी ने मिलकर एक भावुक और प्रेरणादायक देशभक्ति गीत ‘वंदनीय है देश मेरा’ तैयार किया है।  

यह गीत न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता को सलाम करता है, बल्कि हर भारतीय के दिल में देशप्रेम की भावना को भी जगाता है। शंकर महादेवन ने इस गीत की रचना और प्रस्तुति खुद की है, वहीं प्रसून जोशी ने इसके बोल लिखे हैं, जो काफी शक्तिशाली और अर्थपूर्ण हैं। इस गीत का संगीत सौमिल श्रींगारपुरे ने तैयार किया है, जबकि लंबोदरा स्टूडियो में अमेय माटेगांवकर ने इसकी रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग की जिम्मेदारी बखूबी संभाली है।

ये भी पढ़ें- संजय कपूर संपत्ति विवाद मामले में नया मोड़, करिश्मा के बच्चों को नहीं मिले हैं 1900 करोड़!

टी-सीरीज के बैनर तले बना गीत 

यह गीत भारतीय संगीत कंपनी टी-सीरीज के बैनर तले लॉन्च किया गया है। म्यूजिक वीडियो ‘वंदनीय है देश मेरा’ में भारत के गौरव, संस्कृति और आधुनिक विकास को खूबसूरती से दर्शाया गया है। वीडियो की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के भव्य दृश्य से होती है। इसके बाद, मोर का नृत्य भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक बनकर सामने आता है।

देशभक्ति की भावना से भरा है गीत 

गीत की शानदार लाइन ‘आज किसी नील गगन पर फिर से सूर्य सजाया है, युगों-युगों बाद देश का संविधान लहराया है’ सुनते ही मन में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के कई प्रेरणादायक क्षणों को शामिल किया गया है, जैसे तिरंगा लेकर चलना, जनता को संबोधित करना, धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेना, और उनकी कई उपलब्धियों जैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी पहल को भी याद किया गया है।

गीत में भारतीय संस्कृति की झलक  

वीडियो में उन खिलाड़ियों और नागरिकों को भी दिखाया गया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे, जहां उन्होंने भारत की बात को मजबूती से रखा, उन दृश्यों को भी प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। इसके अलावा गाने में ऊंची-ऊंची इमारतें, फ्लाईओवर, टनल्स, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण इलाकों में बनाए गए शौचालय और बुनियादी ढांचे में आई प्रगति को विस्तार से दर्शाया गया है।

Shankar mahadevan and prasoon joshi gave a special birthday gift to pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 01:36 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ से गूंजेगा असम, बाकी मूवीज की रुकी स्क्रीनिंग

2

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द टॉक्सिक एवेंजर’ भारत में इस दिन होगी रिलीज, जानें कहां पाएंगे देख

3

शाहरुख खान ने बेटे आर्यन संग काम पर रखीं दो शर्तें, कहा- डायरेक्टर बना तो पापा…

4

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ तय समय पर ही होगी रिलीज, मेकर्स ने अफवाहों पर लगाया विराम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.