‘तू या मैं’ OTT पर देगी रोमांच का डोज, शनाया कपूर-आदर्श गौरव की फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम
Shanaya Kapoor Movie On OTT: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब आप इसे घर बैठे देख पाएंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तू या मैं (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tu Ya Main On OTT: सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया था। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिससे उन दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है जो इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे। ऐसे में चलिए जानते हैं कहां रिलीज होगी।
नेटफ्लिक्स पर ‘तू या मैं’ होगी रिलीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। दर्शक इस रोमांचक कहानी को 10 अप्रैल से घर बैठे देख सकेंगे। थिएटर में मिली सफलता के बाद अब मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ओटीटी पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। आदर्श गौरव, जो ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में न सिर्फ एक्टिंग करते दिखे बल्कि उन्होंने ‘नाम करू बड़ा नाम’ नाम का एक रैप सॉन्ग भी गाया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
क्या है फिल्म की कहानी?
‘तू या मैं’ की कहानी दो अलग-अलग दुनिया से आए किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। शनाया कपूर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘मिस वैनिटी’ के रोल में हैं, जबकि आदर्श गौरव ‘ए’ नाम के किरदार में नजर आते हैं। दोनों एक वायरल वीडियो बनाने के लिए साथ काम करते हैं और इसी सिलसिले में गोवा ट्रिप पर निकलते हैं। लेकिन उनकी यह यात्रा अचानक खौफनाक मोड़ ले लेती है, जब एक खतरनाक मगरमच्छ उन्हें सुनसान इलाके में घेर लेता है।
सर्वाइवल और इमोशन्स का तड़का
इसके बाद फिल्म पूरी तरह सर्वाइवल ड्रामा में बदल जाती है, जहां दोनों की जिंदगी दांव पर लग जाती है। इस दौरान उनके बीच का अहंकार, सामाजिक अंतर और पुराने मतभेद भी सामने आने लगते हैं। अब सवाल यही है कि इस जानलेवा स्थिति से कौन बचकर निकल पाएगा, इसका जवाब जानने के लिए आपको तू या मैं देखनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, गोलू पंडित को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, नहीं मिले कोई सबूत
ओटीटी पर बढ़ेगा रोमांच
आपको बता दें कि थ्रिल, ड्रामा और इमोशन से भरपूर यह फिल्म अब ओटीटी पर भी दर्शकों को बांधने के लिए तैयार है। अगर आपको सर्वाइवल स्टोरीज पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
