शाहरुख खान ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स’ में हुए शामिल, 26/11 के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
- Written By: संदीप पांडे
शाहरुख खान की फोटो (Photo Source - ANI)
मुंबई : 26 नवंबर, 2008 को मुंबई (Mumbai) के ताज होटल (Taj Hotel) में हुए आतंकी हमले को 15 साल बीत चुके हैं। रविवार को मुंबई हमलों की 15वीं बरसी पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स’ (Global Peace Honors) का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचें थे। जहां सभी लोगों ने हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी अमृता फडणवीस के नेतृत्व में दिव्यज फाउंडेशन के ‘ग्लोबल पीस’ इवेंट का हिस्सा बने। जहां उन्होंने 26/11 के नायकों को श्रद्धांजलि दी।
इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका एक वीडियो एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट से भी शेयर किया है। जिसमें शाहरुख खान ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा इस इवेंट में शरद केलकर, टाइगर श्रॉफ, मनीषा कोइराला, ईशा कोप्पिकर, कीर्ति कुल्हारी और हिमेश रेशमिया जैसे कई अन्य स्टार्स भी शामिल हुए थे।
#NeverForget2611 | #WATCH | Actor Shah Rukh Khan attends the ‘Global Peace Honours’ event organised by Divyaj Foundation at the Gateway of India to pay tribute to the unsung heroes of 26/11. pic.twitter.com/ZEwzj6Mff6 — ANI (@ANI) November 26, 2023
26/11 हमले में इतने लोगों ने गवांई थी जान
बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के द्वारा मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे
‘पारदर्शी होगी SIR प्रक्रिया, नहीं कटेगा किसी का नाम’, MVA के आरोपों पर चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम का जवाब
ईमानदार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी महावितरण की ढिलाई; 15% बिजली चोरी से ग्राहकों को लगी वार्षिक 800 करोड़ की चपत
शाहरुख की आने वाली फिल्म
बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट कि तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
