Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

O Romeo Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 7वें दिन भी कमा डाले कई करोड़

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर स्टारर क्राइम-थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 7वें दिन 3.15 करोड़ कमाकर कुल 47.15 करोड़ का कलेक्शन किया। लीड में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 20, 2026 | 07:59 AM

ओ रोमियो की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

O Romeo 7th Day Earnings: शाहिद कपूर स्टारर क्राइम-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट और लिखा है, और यह हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से इंस्पायर है। ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद यह शाहिद-विशाल का चौथा प्रोजेक्ट है और नौ साल के गैप के बाद दोनों की पहली फिल्म है।

फिल्म का ओपनिंग वीकेंड जोरदार रहा। पहले दिन 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़, पांचवें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को ‘ओ’रोमियो’ ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे 7 दिनों का टोटल कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये हो गया।

ओ रोमियो का कलेक्शन

फिल्म की यह कमाई इसे इस साल बॉर्डर 2 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनाती है। इसके अलावा शाहिद कपूर के करियर की यह 7वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है। अब ‘ओ’रोमियो’ की नजरें शाहिद की फिल्म ‘हैदर’ के रिकॉर्ड पर हैं, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 55.93 करोड़ रुपये है। फिलहाल ‘ओ’रोमियो’ इससे लगभग 9 करोड़ पीछे है, लेकिन वीकेंड में इसे पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Nick Jonas Video: निक जोनस ने हाथ में पहना प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र, फैंस बोले- जीजू ग्रीन फॉरेस्ट हैं

Salim Khan Health: सलीम खान की ICU में चार दिन से निगरानी, हालत में धीरे-धीरे सुधार, परिवार ने मांगी प्राइवेसी

Birth Anniversary Special: 10 मिनट की मुलाकात और मिल गई ‘निशब्द’, अमिताभ बच्चन संग रोमांस कर छा गईं जिया खान

Annu Kapoor Birthday: 22 साल की उम्र में बने 70 साल के बुजुर्ग, एक नाटक ने बदल दी अन्नू कपूर की किस्मत

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने लीड रोल निभाया है। इसके अलावा नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी और किरदारों के दम पर दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया है। विशाल भारद्वाज का निर्देशन और शाहिद की एक्टिंग ने फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से पॉजिटिव रिव्यू दिलाए।

ये भी पढ़ें- Birth Anniversary Special: 10 मिनट की मुलाकात और मिल गई ‘निशब्द’, अमिताभ बच्चन संग रोमांस कर छा गईं जिया खान

ओ रोमियो की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

फिल्म की थ्रिलिंग कहानी और रोमांचक सीन ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा और बॉक्स ऑफिस पर इसे सफल बनाया। इस हफ्ते फिल्म की लगातार कमाई ने यह साबित कर दिया है कि शाहिद और विशाल भारद्वाज की जोड़ी दर्शकों के बीच अब भी उतनी ही पॉपुलर है। 7वें दिन की कमाई के साथ फिल्म ने एक हफ्ते में अच्छा कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Shahid kapoor o romeo day 7 box office collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 07:59 AM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shahid Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.