Shahid Kapoor O Romeo: ‘कबीर सिंह’ जैसी सफलता की तलाश में शाहिद, क्या ‘ओ रोमियो’ बनेगी नई ब्लॉकबस्टर
O Romeo Box Office Prediction: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को लेकर ब्लॉकबस्टर कमबैक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ‘कबीर सिंह’ के बाद उनकी फिल्में औसत प्रदर्शन करती रहीं। यह फिल्म 7 साल बाद फिर इतिहास दोहराएगी।
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर की ओ रोमियो (फोटो- सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor Comeback O Romeo: वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ को लेकर इंडस्ट्री और फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी अहम भूमिकाओं में हैं। रोमांटिक-एक्शन ड्रामा बताई जा रही यह फिल्म अपने इंटेंस और हिंसक दृश्यों के कारण सुर्खियों में है। कई दर्शकों को इसमें शाहिद की 2019 की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह की झलक दिखाई दे रही है।
‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि फिल्म को टॉक्सिक किरदार और विवादों के कारण आलोचना भी झेलनी पड़ी, लेकिन कमाई के मामले में इसने इतिहास रच दिया। यह शाहिद के करियर की पहली 300 करोड़ पार करने वाली फिल्म बनी।
शाहिद कपूर की कबीर सिंह
लेकिन ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर उतना मजबूत नहीं रहा। साल 2022 में रिलीज हुई जर्सी, जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आईं, एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा थी। फिल्म की कहानी भावनात्मक थी, लेकिन 60-95 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 करोड़ रुपये तक ही सिमट गई।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी
इसके बाद शाहिद ओटीटी पर रिलीज हुई ब्लडी डैडी में एक्शन अवतार में दिखे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट काफी बड़ा था और इसे सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया। हालांकि फिल्म को औसत प्रतिक्रिया मिली और यह कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी। फिर शाहिद ने रोमांटिक अंदाज में वापसी की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के साथ, जिसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आईं।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर औसत हिट रही और अपने बजट से अधिक कमाई करने में सफल रही, लेकिन इसे ब्लॉकबस्टर का दर्जा नहीं मिल पाया। ऐसे में अब सारी निगाहें ‘ओ रोमियो’ पर टिकी हैं। क्या शाहिद कपूर फिर से इंटेंस रोमांस और एक्शन के दम पर 7 साल बाद ब्लॉकबस्टर दे पाएंगे? या फिर यह फिल्म भी औसत सफलता तक सीमित रह जाएगी? इसका जवाब आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस तय करेगा।
