Cocktail 2 Trailer Out: ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, शाहिद कपूर पर फिदा हुईं कृति सेनन और रश्मिका
Cocktail 2 Trailer Release: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोमांस, कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर इस फिल्म में दिलचस्प लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा।
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor Film Cocktail 2 Trailer Out: बॉलीवुड की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर प्यार, दोस्ती, कॉमेडी और रिश्तों की उलझनों से भरपूर नजर आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
ट्रेलर के रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्सुकता बढ़ गया है। करीब तीन मिनट लंबे ट्रेलर में एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जहां शाहिद कपूर के किरदार की जिंदगी में एक साथ दो लड़कियां आती हैं। कृति सेनन और रश्मिका मंदाना दोनों ही शाहिद से प्यार करने लगती हैं, जिसके बाद कहानी में कई मजेदार और इमोशनल मोड़ देखने को मिलते हैं।
कॉकटेल 2 का ट्रेलर
कॉकटेल 2 के ट्रेलर में तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री काफी आकर्षक लग रही है। जहां एक ओर कृति का किरदार बेहद बिंदास और बेफिक्र नजर आता है, वहीं रश्मिका एक शांत और जमीन से जुड़ी लड़की की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। शाहिद कपूर अपने चिर-परिचित चार्म और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
कॉमेडी और रोमांस का शानदार तड़का
फिल्म के ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी भी देखने को मिलती है। कई संवाद दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। एक सीन में कृति सेनन कहती हैं कि सब अपनी-अपनी एक्सपायरी डेट के साथ आते हैं और एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है। वहीं ट्रेलर के अंत में जब कृति मजाकिया अंदाज में शाहिद का सौदा करने की बात करती हैं तो शाहिद जवाब देते हैं कि मैं हीरा नहीं, कोहिनूर हूं, इतना आसान नहीं है मुझे खरीदना।
पहली फिल्म की याद दिलाता है सीक्वल
‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और आज भी इसे रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की लोकप्रिय फिल्मों में गिना जाता है। बता दें कि रोमांस, कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
