शाहिद कपूर की देवा की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानें अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक फिल्म
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'देवा' की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। इस खबर ने शाहिद कपूर के फैंस के बीच खलबली मचा दी हैं। दरअसल, शाहिद कपूर की फिल्म देवा की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव हुआ हैं।
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर की देवा की नई रिलीज डेट
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘देवा’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। इस खबर ने शाहिद कपूर के फैंस के बीच खलबली मचा दी हैं। दरअसल, शाहिद कपूर की फिल्म देवा की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव हुआ हैं। पहले एक्टर की फिल्म 14 फिल्म 14 फरवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब देवा के रिलीज डेट में बड़ा बदलाव हो गया हैं।
देवा के मेकर्स ने एक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का अनाउंस कर दी हैं। जी स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर देवा की नई रिलीज की डेट जारी की हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ अब 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि धैर्य से बैठे रहिए, क्योंकि इंतजार अब और छोटा हो गया। देवा आपकी सोच से जल्दी आपके पास आ रही हैं। 31 जनवरी 2025। एनर्जी रूफ के जरिए है और हम उम्मीद से पहले इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर को आपके सामने लाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस नहीं IAS बनना चाहती थीं यामी गौतम धर
सम्बंधित ख़बरें
बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है Varun Dhawan का जादू, 5वें दिन भी ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ने की दमदार कमाई
‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का बॉक्स ऑफिस सफर जारी, रोमांस और कॉमेडी का चला जादू
पहले वीकेंड पर कैसा रहा ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का हाल, तीसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
वीकेंड पर चला वरुण धवन का जादू, जानें Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai ने 2 दिन में किया कितना कलेक्शन?
ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। जाने माने मलयालम फिल्म डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज द्वारा डायरेक्टेड और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा प्रोड्यूस ‘देवा’ एक्शन और ड्रामा से भरपूर एक रोमांचक फिल्म होने का वादा करती है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग ऑफिशियल तौर पर खत्म हो चुकी है।
देवा में शाहिद कपूर एक प्रतिभाशाली लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। वहीं, पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। एक्शन से भरपूर यह थ्रिलर 31 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की डेट पास आ रही है फैंस और क्रिटिक्स दोनों ही ध्यान से देख रहे हैं की फिल्म कैसे आगे बढ़ती है और क्या यह शाहिद कपूर के उत्साह से भरे मैसेज के बाद बनी उम्मीद पर खरी उतरती है।
ये भी पढ़ें- प्रतीक बब्बर को मां स्मिता पाटिल के निधन से लगा था सदमा, हो गए थे नशे के आदी
