Shaheer Sheikh ने किए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, तस्वीरों को देख भड़के यूजर्स, कहा- ‘रमजान में ऐसा नापाक काम’
टीवी के जाने-माने एक्टर शहीर शेख ने हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए। साथ ही उन्होंने वहां से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके बाद से धर्म को लेकर लोगों का उन पर गुस्सा फूट पड़ा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शहीर शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर शहीर शेख को आज हर कोई जानता है। उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है। बीते साल उन्होंने कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन इन सबके बीच एक्टर ने हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए और वहां से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद धर्म को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
दरअसल, शहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महाभारत को-स्टार्स के साथ री यूनियन करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब शहीर अपने महाभारात सीरियल के को-स्टार्स संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। इन तस्वीरों में एक्टर तमिलनाडु की पारंपरिक ड्रेस पहने हुए हैं। साथ ही एक तस्वीर में वे अपने शो के को-स्टार्स के साथ मंदिर के बाहर हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। शहीर के अलावा फोटोज में सौरव शर्मा, अर्पिता रांका और ठाकुर अनूप सिंह समेत कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं।
बता दें, शहीर ने 2013 में पौराणिक सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया था। ये शो काफी हिट रहा था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया कि हमारा महाभारत गैंग तिरुपति से कुछ खूबसूरत यादें लाइव बना रहा है। ध्यान रहे कि हम लोग इतना मिलते नहीं हैं। शायद 6 महीने में एक बार या कभी-कभी सालों में एक बारय़ लेकिन ये तस्वीरें हमारे बीच की बॉन्डिंग का प्रमाण हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
उन्होंने आगे लिखा कि हम हमेशा एक-दूसरे की सेहत के बारे में अपडेट रहते हैं। हर बार जब हम मिलते हैं तो हमारे बीच की एनर्जी अमेजिंग होती है। इन 13 सालों ने हमें महाभारत की यात्रा शुरू करने के समय से कहीं ज़्यादा करीब ला दिया है। लेकिन साथ में सिर्फ़ 1 दिन ही था, हमने अपने समय का भरपूर फ़ायदा उठाया। टीम को शुभकामनाएं और फिर से एक होने की ढेरों बधाई।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे है। क्योंकि शहीर शेख मुस्लिम हैं और रमजान का महीना भी चल रहा है। ऐसे में उनका मंदिर जाना लोगों को पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “क्या ये मुस्लिम हैं।” दूसरे ने कहा कि “ रमजान में ऐसा नापाक काम।” वहीं और कमेंट करते हुए लिखा कि ” क्या रमजान के पाक महीने में रोजा नहीं रखा है।”
