भारत छोड़ो आंदोलन: 83 साल पहले हुई ऐतिहासिक घटना का इन फिल्मों में मिलता है जिक्र
8 अगस्त भारत के इतिहास में ऐतिहासिक तारीख है। 83 साल पहले इसी दिन Quit India Movement की शुरुआत हुई थी। इस ऐतिहासिक घटना को भारत की कई फिल्मों में दिखाया गया है।
- Written By: अनिल सिंह
शहीद से द लीजेंड ऑफ भगत सिंह तक, भारत छोड़ो आंदोलन पर बनी बॉलीवुड की फिल्में
Bollywood Film On Quit India Movement: 8 अगस्त 2025 भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ है। 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी, जिसने अंग्रेजों को हिला कर रख दिया था। देश की इस ऐतिहासिक घटना को भारत की कई फिल्मों में दिखाया गया है। मनोज कुमार की शहीद फिल्म से लेकर अजय देवगन की द लीजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी फिल्मों में भारत छोड़ो आंदोलन को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है।
भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत 8 अगस्त 1942 को मुंबई में अखिल भारतीय का कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में महात्मा गांधी ने की थी। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत छोड़ो का नारा दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन की वजह से ब्रिटिश सरकार पर दबाव पड़ा और देश की स्वतंत्रता के लिए नए मार्ग का उदय हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ का ट्रेलर जारी, डबल रोल में नजर आए ऐश्वर्या ठाकरे
भारत छोड़ो आंदोलन पर बनी फिल्में
देश की आजादी पर लगभग दर्जनों फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें भारत छोड़ो आंदोलन को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम
- 1965 में रिलीज हुई मनोज कुमार की शहीद
- 1996 में रिलीज हुई मोहनलाल की फिल्म काला पानी
- 1982 में महात्मा गांधी पर बनी फिल्म गांधी
- 2002 में आई अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
- 2006 में आई आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती
- 2017 में आई शाहिद कपूर की फिल्म रंगून
- 2024 में रिलीज हुई सारा अली खान की फिल्म ए वतन मेरे वतन
विस्तार से इस फिल्म में है भारत छोड़ो का विवरण
भारत छोड़ो आंदोलन का जिक्र भारत की कई फिल्मों में हुआ है लेकिन जिन फिल्मों का नाम ऊपर दिया है, इन फिल्मों में भारत छोड़ो आंदोलन को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। मनोज कुमार की शहीद और अजय देवगन की द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में भारत छोड़ो आंदोलन की जानकारी संक्षिप्त लेकिन दिलचस्प तरीके से पेश की गई है, तो वहीं महात्मा गांधी की बायोग्राफी गांधी में उसे विस्तार के साथ पेश किया गया है
यूट्यूब पर सभी फ्री में उपलब्ध हैं
भारत छोड़ो आंदोलन की कहानी दिखाने वाली इन फिल्मों को आप फ्री में यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। वहीं यह अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। आजादी से पहले और भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर आप इन फिल्मों का लुत्फ़ घर बैठे उठा सकते हैं।
