Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिसमस 2026 के लिए Shah Rukh Khan ने उड़ाए 50 करोड़, यूरोप में शूट हुआ ‘किंग’ का सबसे महंगा एक्शन सीन

Shah Rukh Khan King Movie: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का एक्शन सीक्वेंस यूरोप में शूट हुआ है। जिसमें 50 करोड़ खर्च किया गया है। यह फिल्म क्रिसमस 2026 में धमाका करेगी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 30, 2026 | 07:10 PM

शाह रुख खान किंग फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shah Rukh Khan Most Expensive Indian Action Film: पठान और जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग को लेकर लंबे समय से चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने पहले वॉर, बैंग-बैंग और पठान जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है।

फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रही हैं। किंग एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें मेकर्स और शाह रुख खान दोनों की कोशिश है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में यादगार और रोमांचक अनुभव मिले। खासकर एक्शन सीक्वेंस पर प्रोडक्शन टीम ने पैसा पानी की तरह बहाया है।

शाह रुख खान की किंग में खर्च किए गए इतने रुपये

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग के महत्वपूर्ण एक्शन सीन यूरोप की रियल लोकेशन पर शूट किए गए हैं, जिन पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। इस सीन की शूटिंग 10 दिन तक चली, जिसमें प्रतिदिन लगभग 5 करोड़ रुपये का खर्च आया। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सम्बंधित ख़बरें

भाई के लिए तड़पीं सेलिना जेटली, UAE में कैद विक्रांत को लेकर बोलीं- आखिरी सांस तक साथ नहीं छोड़ूंगी

Dhuradhar 2 में ‘बड़े साहब’ कौन? पेड प्रीव्यू देख रहे दर्शकों ने खोला राज, इमरान हाशमी के फैंस को लगा झटका

‘धुरंधर 2’ के शो कैंसल होते ही मचा बवाल! आदित्य धर ने मांगी माफी, मलयालम-कन्नड़ फैंस को दिया बड़ा अपडेट

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, रणवीर सिंह की फिल्म को मिले धमाकेदार 4.5 रेटिंग

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के एक्शन सीन के दौरान सेट पर एक स्पेशल टीम मौजूद थी। शाहरुख ने खुद हर एक सीन को सुपरवाइज किया और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर तय किया कि सीन को यूरोप की रियल लोकेशन पर कैसे फिल्माया जाए।

फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो 24 जनवरी को जारी किया गया, जिसमें शाहरुख ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया। किंग क्रिसमस 2026 में रिलीज होगी और फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

ये भी पढ़ें- ‘बॉर्डर-2’ में रोल मिलने पर खुशी से रो पड़ी थीं मेधा राणा, असल जिंदगी में है आर्मी से गहरा नाता

क्रिसमस पर धमाका करने को तैयार फिल्म

विशेष लोकेशन, भारी बजट और स्टार कास्ट के कारण यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को लाजवाब अनुभव देने के लिए तैयार की जा रही है। किंग की तैयारी और महंगे एक्शन सीक्वेंस इस बात का संकेत हैं कि यह फिल्म आने वाले क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी, सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शन और यूरोप की खूबसूरत लोकेशन, सभी मिलकर किंग को 2026 का सबसे बड़े प्रोजेक्ट में बदल रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Shah rukh khan most expensive indian film king action sequence europe 50 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 06:24 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shah Rukh Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.