-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shah Rukh Khan Baazigar Sequel Will Hit To Theatre Soon Says Producer Ratan Jain
बाजीगर के सीक्वल में शाहरुख खान, 31 साल बाद फिर होगा कत्लेआम
- Written By: अनिल सिंह
शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का सीक्वल बनने वाला है। फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन इस बात को कंफर्म किया है और इस सिलसिले में शाहरुख खान के साथ बातचीत चल रही है। पढ़ें इस मामले में प्रोड्यूसर ने क्या कहा है।

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाजीगर’ नाम की फिल्म ने तहलका मचा दिया था। एक हीरो अंत में जो विलन का रूप ले लेता है। इस कहानी ने सभी को चौंका दिया था। फिल्म ऐसी हिट साबित हुई, जिसने शाहरुख खान के फिल्मी सफर को नई उड़ान दे दी। शाहरुख खान ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से अपने किरदार को जीवंत बना दिया था। इसी फिल्म की वजह से वह रातों-रात सुर्खियों में आ गए। उनके नाम पर उभरते हुए सितारे का टैग लग गया और फिर उसके बाद शाहरुख खान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह बॉलीवुड की बादशाह बन गए। 31 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनाने की बात चल रही है। प्रोड्यूसर ने इस बात को कंफर्म कर दिया है और इस मामले में वह शाहरुख खान से बात कर रहे हैं।
साल 1993 में बाजीगर फिल्म रिलीज हुई थी और अब एक बार फिर इस फिल्म का सीक्वल बनाने की बात की जा रही है। प्रोड्यूसर रतन जैन ने कंफर्म कर दिया है कि वह बाजीगर का सीक्वल लाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शाहरुख खान से बात भी की है। रतन जैन ने बताया की फिल्म को लेकर अभी स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है। लेकिन अगर शाहरुख खान फिल्म के सीक्वल में काम करने के लिए अपने राजामंदी दे देते हैं तो यह फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन अगर वह मना कर देते हैं तो यह फिल्म नहीं बनेगी। क्योंकि किसी और को लेकर वह इस फिल्म का सीक्वल बनाने की मूड में नहीं है।
ये भी पढ़ें- कंगुवा की वो 5 बातें जो बनाती हैं सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म को थिएटर में मस्ट वॉच
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान से पहले अनिल और सलमान को ऑफर हुई थी बाजीगर
शाहरुख खान अगर हां बोल देते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि बाजीगर के सीक्वल में कहानी क्या होगी। क्योंकि बाजीगर फिल्म में विक्की मल्होत्रा की कहानी थी जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए फिल्म में कत्लेआम करता है। आपको बता दे कि शाहरुख खान से पहले बाजीगर फिल्म का ऑफर अनिल कपूर को दिया गया था। लेकिन वह रूप की रानी चोरों का राजा नाम की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, ऐसे में उन्होंने बाजीगर में काम करने से मना कर दिया था। यह ऑफर बाद में सलमान खान को दिया गया लेकिन सलमान खान के पिता सलीम खान को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई क्योंकि हीरो आखिर में विलेन बन जाता है।
आखिरकार यह फिल्म शाहरुख खान की झोली में गई और इस फिल्म ने शाहरुख खान की किस्मत को पूरी तरह से बदल दिया। जब से फिल्म बाजीगर के सीक्वल की बात चली है दर्शकों की उत्सुकता इसको लेकर बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा की अगर बात करें तो वह बाजीगर के सीक्वल को देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि बाजीगर फिल्म के सीक्वल की शुरुआत कब होती है।
Shah rukh khan baazigar sequel will hit to theatre soon says producer ratan jain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














