खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, बोलीं- बिल्कुल जमीन से जुड़े हैं

Shagun Sharma Khatron Ke Khiladi 15: 'खतरों के खिलाड़ी 15' की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। शगुन ने बताया कि उनसे उन्होंने सादगी और सकारात्मक सोच की सीख ली।
Khatron Ke Khiladi 15 Shagun Sharma Praise Rohit Shetty
शगुन शर्मा और रोहित शेट्टी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Shagun Sharma Praise Rohit Shetty: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इन दिनों दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स कठिन स्टंट करते नजर आ रहे हैं, वहीं शो के होस्ट और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी अपने शांत स्वभाव और मार्गदर्शन के लिए सराहे जा रहे हैं। अब शो की कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री शगुन शर्मा ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है।

शगुन शर्मा ने कहा कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि शो के दौरान उन्हें रोहित शेट्टी को करीब से देखने और उनके साथ काम करने का मौका मिला। शगुन के मुताबिक, रोहित सिर्फ एक सफल निर्देशक या शो के होस्ट ही नहीं हैं, बल्कि उनका काम के प्रति समर्पण और लोगों के साथ व्यवहार भी बेहद प्रेरणादायक है।

स्टारडम के बाद भी नहीं है कोई घमंड

शगुन शर्मा ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में वर्षों तक काम करने और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद रोहित शेट्टी बिल्कुल जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि रोहित देश के सबसे सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं, लेकिन उनके अंदर किसी तरह का घमंड नहीं है। अभिनेत्री के अनुसार, रोहित शेट्टी हमेशा समय के पाबंद रहते हैं और पूरे शूटिंग शेड्यूल के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को लगातार प्रेरित करते थे।

पॉसिटिव सोच ने किया प्रभावित

शगुन ने बताया कि उन्होंने कभी रोहित शेट्टी को किसी के बारे में गलत बोलते या शिकायत करते नहीं देखा। उनका मानना है कि हर परिस्थिति में पॉसिटिव बने रहना ही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। यही वजह है कि वह सिर्फ एक सफल निर्देशक ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं।

शो में नजर आ रहे हैं कई चर्चित सितारे

'खतरों के खिलाड़ी 15' में इस बार टीवी और मनोरंजन जगत के कई लोकप्रिय चेहरे हिस्सा ले रहे हैं। शो में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, अविका गौर, ओरहान अवात्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और रुहानिका धवन जैसे कलाकार अपनी हिम्मत और स्टंट्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो लगातार रोमांच और प्रतियोगियों की दिलचस्प जर्नी की वजह से दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com