Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Lock Upp 2 में शिवांगी जोशी शो की पहली फाइनलिस्ट बन गई है। श्रेया कालरा के फैसले को बदलते हुए एक्टर हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी को जीताने के लिए खुद को शो से एलिमिनेट करने का फैसला लिया है।
Harshad Chopda And Shivangi Joshi
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

Lock Upp 2 Harshad Chopda Shivangi Joshi: नेटफ्लिक्स के शो लॉक अप 2 में मेकर्स ने ऑडियंस को 440 वॉट का झटका दे दिया है। जहां पिछले एपिसोड में हर्षद ने शिवांगी को जीताने के लिए खुद हारने के सच को सामने लाया था, तो वहीं अब हर्षद ने शिवांगी को फाइनलिस्ट बनाने के लिए खुद को एलिमिनेट करने का फैसला लिया है।

दरअसल पिछले टास्क में हर्षद ने इस बात का खुलासा किया था कि शिवांगी को जीताने के लिए उन्होंने जानबूझकर गेम हारा था, जिसके बाद शिवांगी ने गुस्से में आकर टास्क छोड़ दिया था। शिवांगी के इस कदम के बाद हर्षद शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए थे।

श्रेया कालरा के फैसले से आया बड़ा मोड़

एपिसोड में श्रेया कालरा ने अपने विशेष एडवांटेज का इस्तेमाल करते हुए शिवांगी जोशी को प्रतियोगिता से बाहर करने का फैसला सुनाया। इसके बाद घटनाक्रम ने अप्रत्याशित मोड़ लिया, जब अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने अपनी जगह शिवांगी जोशी को सीधे फाइनल में पहुंचाने का फैसला लिया और खुद कॉम्पीटिशन से बाहर हो गए। उनके इस कदम को कई दर्शकों ने दोस्ती और खेल भावना का उदाहरण बताया।

शिवांगी जोशी को लेकर बंटी राय

एपिसोड के प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगीं। कुछ यूजर्स ने हर्षद चोपड़ा के फैसले की सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने शिवांगी जोशी की भूमिका पर सवाल उठाए। कई पोस्ट और टिप्पणियों में दावा किया गया कि उन्हें मिली फाइनलिस्ट की जगह को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है।

Harshad Chopda And Shivangi Joshi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एक वर्ग ने हर्षद चोपड़ा के फैसले को भावनात्मक और सराहनीय बताया, वहीं दूसरे वर्ग ने शिवांगी जोशी की प्रतिक्रिया को लेकर आलोचना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस घटनाक्रम से जुड़े कई पोस्ट, मीम्स और चर्चाएं वायरल होती रहीं। हालांकि, यह सभी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं।

फिनाले से पहले बढ़ा रोमांच

‘लॉक अप 2’ का फिनाले अब बेहद करीब है और प्रतियोगियों के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का खेल पर क्या असर पड़ता है और आखिर ट्रॉफी किसके नाम होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com