गौरव खन्ना पर Bullying के आरोप लगाने वाली शगुन शर्मा का यूटर्न, बोलीं- मैं उनसे मांगना चाहती हूं माफी

Khatron Ke Khiladi 15 की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाए बुलिंग के आरोपों को लेकर सफाई देते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि टेंशन में उनसे कुछ गलत बातें हो गई थीं।
Shagun Sharma Apologises To Gaurav Khanna
शगुन शर्मा और गौरव खन्ना (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

Shagun Sharma Apologises To Gaurav Khanna: खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस अपने दिए बयान में खुद ही फंसती हुई नजर आ रही है। दरअसल शगुन शर्मा वर्तमान में खतरों के खिलाड़ी के 15 वें सीजन की कंटेस्टेंट है।

हाल ही में उन्होंने स्टंट से कुछ देर पहले एक ऐसा बयान दिया था, जिसने सबके होश उड़ा दिए थे। खतरों के खिलाड़ी के को-कंटेस्टेंट गौरव खन्ना के बारे में शगुन का दिया गया ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

गौरव खन्ना पर लगाया था बुलिंग का आरोप

टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने अनुपमा से घर घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना पर बुलिंग जैसा गंभीर आरोप लगाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था।

शगुन ने बदला अपना रुख

अब शगुन शर्मा ने पूरे मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए गौरव खन्ना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो के प्रतिस्पर्धी माहौल में कई बार अलग-अलग स्वभाव के लोगों के बीच मतभेद और तनाव पैदा हो जाते हैं। ऐसे हालात में कही गई कुछ बातें बाद में गलतफहमी का कारण बन सकती है।

गौरव खन्ना से मांगी माफी

शगुन शर्मा ने बताया कि उन्होंने गौरव खन्ना से पर्सनली भी माफी मांगी। उनके अनुसार, उन्होंने गौरव खन्ना से कहा कि यदि उनके किसी बयान या व्यवहार से उन्हें दुख पहुंचा है, तो वह इसके लिए दिल से माफी चाहती है। अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

तनावपूर्ण माहौल को बताया वजह

शगुन ने स्वीकार किया कि रियलिटी शो का सफर मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण और थकाने वाला होता है। लगातार दबाव, प्रतियोगिता और तनाव के कारण कई बार भावनाएं हावी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि उस समय वह मेंटली काफी दबाव में थीं और उसी वजह से उन्होंने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिन्हें अब वह अलग नजरिए से देखती है।

Shagun Sharma Apologises To Gaurav Khanna
Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

फैंस की नजर अब गौरव की प्रतिक्रिया पर

शगुन शर्मा के माफीनामे के बाद अब दर्शकों की नजर गौरव खन्ना की प्रतिक्रिया पर टिकी है। फिलहाल गौरव की ओर से इस मामले पर कोई नई सार्वजनिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। वहीं, खतरों के खिलाड़ी 15 में दोनों कलाकारों का सफर और उनके प्रदर्शन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com