रणवीर सिंह पर Sara Arjun फिदा, बोलीं- उनके जैसा कोई नहीं, सीनियरिटी का कभी नहीं दिखाया रौब
Sara Arjun Praises Ranveer Singh: सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। सारा ने रणवीर सिंह के डेडिकेशन और प्रोफेशनलिज्म को बेमिसाल बताया।
- Written By: सोनाली झा
सारा अर्जुन और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Sara Arjun And Ranveer Singh Bonding: फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अपनी दमदार भूमिका से सुर्खियां बटोर रहीं सारा अर्जुन ने हाल ही में अपने को-स्टार रणवीर सिंह को लेकर दिल खोलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि रणवीर सिंह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं, जो सेट पर हर किसी को बराबरी का सम्मान देते हैं।
सारा अर्जुन ने बातचीत के दौरान कहा कि रणवीर सिंह के साथ काम करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि एक को-एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह की बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे सिर्फ अपने रोल तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरी फिल्म और टीम के बारे में सोचते हैं। सारा के मुताबिक, रणवीर सिंह सेट पर मौजूद हर व्यक्ति के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं, चाहे वह कोई बड़ा कलाकार हो या फिर टेक्नीशियन। उनका यह स्वभाव उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।
सीनियरिटी को कभी नहीं बनाया दूरी का कारण
सारा अर्जुन ने खासतौर पर इस बात पर जोर दिया कि रणवीर सिंह ने कभी अपनी सीनियरिटी का अहसास किसी पर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी सीनियरिटी को सुपीरियरिटी के तौर पर हावी नहीं होने दिया। उनका व्यवहार सभी के साथ बेहद विनम्र और दोस्ताना होता है। यह गुण फिल्म इंडस्ट्री में काफी मायने रखता है, जहां अक्सर स्टारडम की वजह से दूरी देखने को मिलती है। रणवीर का यह अंदाज नए कलाकारों के लिए प्रेरणा बनता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात
‘बॉलीवुड अब फैमिली नहीं रहा’, बढ़ते कंपटीशन पर छलका संजय दत्त का दर्द, हॉलीवुड की जमकर की तारीफ
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा
सारा ने रणवीर सिंह के काम के प्रति समर्पण की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर जिस ऊर्जा और जुनून के साथ अपने किरदार को निभाते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। उनके डेडिकेशन की कोई मिसाल नहीं है। वह फिल्म के हर सीन को परफेक्ट बनाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। बता दें कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
धुरंधर 2 की कमाई
धुरंधर 2 ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब भी दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बरकरार है। सारा अर्जुन के इस बयान से साफ है कि रणवीर सिंह सिर्फ एक बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार हैं जो टीमवर्क और इंसानियत को सबसे ऊपर रखते हैं। यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाला हर कलाकार उनके अनुभव को खास मानता है।
