ओरी विवाद के बीच मूवी डेट पर स्पॉट हुईं सारा अली खान और पलक तिवारी, इब्राहिम की एंट्री ने बढ़ाई चर्चा
Sara Palak Friendship: ओरी विवाद के बीच सारा अली खान और पलक तिवारी को मूवी आउटिंग पर स्पॉट किया गया। वहीं इब्राहिम अली खान की मौजूदगी ने पलक संग उनके रिश्ते की चर्चाओं को फिर हवा दे दी।
- Written By: सोनाली झा
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Sara Ali Khan Palak Tiwari Spotted: सारा अली खान और पलक तिवारी हाल ही में एक मूवी आउटिंग के बाद मुंबई में स्पॉट हुईं। खास बात यह रही कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के साथ चल रहे विवाद के बावजूद दोनों के चेहरे पर किसी तरह की चिंता या तनाव नजर नहीं आया। दोनों एकदम सहज और खुशमिजाज अंदाज में दिखाई दीं।
इस दौरान सारा अली खान नीले रंग के फ्लोइंग एथनिक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद ग्रेसफुल लग रहा था। वहीं पलक तिवारी कैजुअल ब्लैक टॉप और डेनिम्स में दिखीं, जो उनके कूल और सिंपल स्टाइल को दर्शाता है। दोनों की केमिस्ट्री और आपसी बॉन्डिंग ने साफ कर दिया कि वे किसी भी विवाद से प्रभावित नहीं हैं।
इब्राहिम अली खान की मौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा
इसी मौके पर इब्राहिम अली खान भी उसी थिएटर में नजर आए। उन्होंने हूडी पहनकर लो-प्रोफाइल बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर पलक तिवारी के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी। हालांकि, अब तक दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सारा और पलक के बीच अच्छी दोस्ती है और वे कई बार साथ नजर आ चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
भाई भाभी ❤️.
.
.#saraalikhan #palaktiwari #tahirjasus pic.twitter.com/yUSpnGb0iA — Tahir Jasus (@Tahirjasus) March 21, 2026
दोस्ती और पारिवारिक कनेक्शन की चर्चा
वहीं, इब्राहिम की बुआ सबा अली खान द्वारा पलक तिवारी के जन्मदिन पर किया गया पोस्ट, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया, भी दोनों परिवारों के करीबी रिश्तों की ओर इशारा करता है। सारा और इब्राहिम, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे हैं, जबकि पलक तिवारी मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। इन स्टार किड्स की पर्सनल लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। हाल ही में ओरी और इब्राहिम के बीच कथित अनबन की खबरें सामने आई थीं।
ये भी पढ़ें- मार्शल आर्ट्स के दिग्गज चक नॉरिस का निधन, अक्षय कुमार बोले- उन्होंने मुझे प्रेरित किया
ओरी विवाद ने बटोरी थी सुर्खियां
ओरी के कुछ बयानों को सारा अली खान, अमृता सिंह और पलक तिवारी पर तंज माना गया था, जिसके बाद सारा और इब्राहिम ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। हालांकि इन सभी विवादों के बीच सारा और पलक का यह मूवी आउटिंग यह दिखाता है कि वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को संतुलित रखते हुए हर स्थिति को सहजता से हैंडल कर रही हैं। उनकी यह बेफिक्र झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है।
