‘Kaptan’ की शूटिंग में घायल हुए Saqib Saleem, दर्द के बावजूद पूरा किया खतरनाक सीन
Saqib Saleem Web Series साकिब सलीम ‘कप्तान’ की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन में घायल हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शूटिंग जारी रखी। जिसका हाल ही में उन्होंने पूरा किस्सा बताया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
साकिब सलीम वेब सीरीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saqib Saleem Injured During Kaptan Shoot: एक्टर साकिब सलीम इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘कप्तान’ को लेकर चर्चा में हैं। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 3 अप्रैल को रिलीज हुई इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ने दर्शकों के बीच तेजी से अपनी जगह बना ली है। हालांकि, इस सीरीज की शूटिंग साकिब के लिए आसान नहीं रही।
एक्शन सीन के दौरान साकिब सलीम को लगी चोट
साकिब सलीम ने हाल ही में खुलासा किया कि ‘कप्तान’ की शूटिंग के दौरान उन्हें एक खतरनाक एक्शन सीन करते वक्त चोट लग गई थी। उन्होंने बताया कि स्क्रीन पर दिखने वाला एक्शन जितना रोमांचक लगता है, असल में वह उतना ही जोखिम भरा होता है।
एक चेज सीन की शूटिंग के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह अपनी कलाई के बल गिर पड़े, जिससे उन्हें चोट आई। साकिब ने कहा कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि संभलने का मौका ही नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
सुरक्षा के बावजूद हुआ हादसा
एक्टर ने यह भी बताया कि सेट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे, लेकिन उस वक्त पूरी टीम सीन को परफेक्ट बनाने में जुटी हुई थी। ऐसे में यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि एक्शन सीन में अक्सर कलाकार पूरी तरह किरदार में डूब जाते हैं, जिससे कभी-कभी इस तरह के जोखिम सामने आ जाते हैं।
चोट के बाद भी नहीं रुके एक्टर
चोट लगने के बावजूद साकिब सलीम ने शूटिंग नहीं रोकी। उन्होंने जल्द ही सेट पर वापसी की और अपने बाकी सीन पूरे किए। उनका मानना है कि ‘कप्तान’ जैसे प्रोजेक्ट में रॉ और रियल एक्शन दिखाना जरूरी था, इसलिए उन्होंने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया।
इस सीरीज में साकिब समरदीप सिंह नाम के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण है। इस रोल के लिए उन्होंने खास तैयारी की थी, जो उनके परफॉर्मेंस में साफ नजर आती है।
कविता कौशिक का भी सीरीज में दिखा दम
सीरीज में कविता कौशिक भी अहम भूमिका में हैं, जो डीएसपी प्रीत के किरदार में नजर आती हैं। उनका सख्त और मजबूत महिला पुलिस ऑफिसर का रोल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें- Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं
क्यों खास है ‘कप्तान’?
‘कप्तान’ सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें थ्रिल, सस्पेंस और माइंड गेम्स का भी बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। साकिब सलीम का नया अवतार और दमदार परफॉर्मेंस इस सीरीज को और खास बनाते हैं। रिलीज के बाद से ही यह शो दर्शकों की पसंद बनता जा रहा है और लगातार चर्चा में बना हुआ है।
