Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने दी औकात में रहने की नसीहत, नो मेकअप लुक से जीता दिल
Cryptic Post: सपना चौधरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शायर की है और कुछ लोगों को औकात में रहने की नसीहत दी है।
- Written By: अनिल सिंह
टैटू और बिखरे बालों में सपना चौधरी का सादगी भरा अंदाज, शानदार मैसेज दिया
Sapna Choudhary Cryptic Post: हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में सपना ने ब्लैक कलर का स्टाइलिश ड्रेस पहना है, जो उनकी पर्सनैलिटी को निखार रहा है। बालों को बिखरा हुआ छोड़ा गया है, जो एक नैचुरल वाइब दे रहा है। चेहरे पर कोई मेकअप नहीं, बस एक साफ-सुथरा लुक जो उनकी ऑरिजिनल ब्यूटी को हाइलाइट कर रहा है। हाथ पर बना टैटू इस सिंपल अंदाज में और भी आकर्षक लग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत! कोर्ट ने दिया बैंक खाते तुरंत चालू करने के आदेश, NCB को लगाई फटकार
बल्लू जेल से फुर्ररररर! संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर से मचाया गदर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
ये भी पढ़ें– ‘एक था टाइगर’ ने बढ़ाया देश का मान, इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में मिली जगह
मुझे तभी आंकना जब तुम्हारा विचार मेरे बिल चुका सके
सपना चौधरी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, “मुझे तभी आंकना जब तुम्हारा विचार मेरे बिल चुका सके। अगर नहीं, तो अपने काम से काम रखो।” इन फोटोज पर फैंस कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। कोई कह रहा है ‘क्वीन ऑफ हार्ट्स,’ तो कोई ‘नो मेकअप, फुल ग्रेस।’
सपना ने अपनी मेहनत से स्टारडम हासिल किया
सपना, जो मूल रूप से हरियाणा के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं, उन्होंने अपनी मेहनत से स्टारडम हासिल किया। सपना ने हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ काम किया था। टीम के बाकी रागनी कलाकारों के साथ वह हरियाणा और आस-पास के राज्यों में प्रोग्राम करती थीं। सपना को पहली बार रागनी के स्टेज से इतर एक म्यूजिक वीडियो ने मशहूर बनाया। मोर म्यूजिक कंपनी के साथ उनका हरियाणवी गाना ‘सॉलिड बॉडी रै’ रिलीज हुआ। यह वीडियो हिट रहा और सपना सुपरहिट हो गईं।
फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं सपना चौधरी
सपना ने साल 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया। इसके बाद दुनियाभर में उनकी चर्चा होने लगी। वह टीवी शो ‘लाडो- वीरपुर की मर्दानी’ में भी नजर आई थीं। उसी साल उन्हें ‘भांगओवर’ फिल्म में आइटम डांस करने का मौका मिला। इसके बाद 2018 में वह अभय देओल की फिल्म ‘नानू की जानू’ में भी आइटम सॉन्ग में नजर आई थीं। अभिनेत्री पुलकित सम्राट की फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ में भी परफॉर्म करती हुई दिखी थीं।
