Sapna Choudhary Case: ‘कुछ तो लोग कहेंगे’… सपना चौधरी की पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
Sapna Choudhary Case Reaction: डोमेस्टिक वॉयलेंस के केस के बीच सपना चौधरी को दिल्ली की अदालत से सुरक्षा की बड़ी अंतरिम राहत मिली है, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
- Written By: यति सिंह
सपना चौधरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sapna Choudhary Case Viral Post: अपने बेबाक डांस और धमाकेदार गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे काले दौर से गुजर रही हैं। स्टारडम से भरी इस दुनिया के पीछे का एक ऐसा दर्दनाक सच सामने आया है जिसने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है।
अपनी शादीशुदा लाइफ में कथित तौर पर गंभीर प्रताड़ना का सामना कर रहीं सपना चौधरी अभिनेत्री को अब कानून का सहारा लेना पड़ा है। डोमेस्टिक वायलेंस के पूरे विवाद के बीच दिल्ली की एक अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सपना के पक्ष में एक बेहद कड़ा और बड़ा फैसला सुनाया है, जिससे उनके पति वीर साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
घर की चारदीवारी में कैद हुआ था सपना का दर्द
डोमेस्टिक वॉयलेंस के पूरे विवाद की जड़ें सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में छिपे उस दर्द से जुड़ी हैं जो अब अदालत के गलियारों तक पहुंच चुका है। सपना ने कोर्ट के सामने अपनी याचिका में बेहद भावुक और दर्दनाक आपबीती बयां करते हुए बताया कि ‘शादी के बाद से ही उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Model Harsha Sani Arrested: 11 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी गई मॉडल, बैंकॉक कनेक्शन की जांच जारी
370 रुपये बिरयानी विवाद में बढ़ीं Pranit More की मुश्किलें, NCW के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस
सलमान खान की फिल्म के लिए नहीं बना था Tadap Tadap Ke गाना, इस्माइल दरबार ने सुनाया केके से जुड़ा किस्सा
‘370 रुपये की बिरयानी’ टिप्पणी पर बढ़ी मुश्किलें, NCW ने Pranit More और हिमांशु जांगड़ा को किया तलब
हालात इतने बदतर हो गए थे कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी थी।’ इस डोमेस्टिक वॉयलेंस और रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर आखिरकार सपना चौधरी को अपना ससुराल छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सपना इस समय दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में स्थित अपने मायके में रह रही हैं। वहीं से अपने करियर को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर आकर ट्रोलर्स को सिखाया सबक
डोमेस्टिक वॉयलेंस के अदालती ड्रामे और पर्सनल लाइफ के तूफान के बीच सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी दमदार एंट्री मारी है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत हरे रंग की साड़ी पहने और सजी-धजी नजर आ रही हैं।
उनके चेहरे की मुस्कान यह बयां कर रही है कि वह इस मुश्किल वक्त में टूटने वाली नहीं हैं। सपना ने इस पोस्ट के कैप्शन के जरिए समाज और उंगलियां उठाने वाले लोगों पर तीखा तंज कसा है। सपना ने लिखा कि कुछ तो लोग कहेंगे, वरना वे जिंदा कैसे रहेंगे, इसलिए ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान न देकर बस बहरे बन जाएं और मुस्कुराते रहें।’
यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: ‘अनुपमा’ में बड़ा धमाका! प्रेम को सबक सिखाने के लिए राही उठाएगी चौंकाने वाला कदम
4 साल के प्यार के बाद रचाई थी शादी
डांसर सपना चौधरी हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती थीं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के बावजूद वह अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करने से बचती थीं। बता दें कि साल 2020 के जनवरी महीने में उन्होंने हिसार के रहने वाले वीर साहू से शादी की थी।
इससे पहले सपना चौधरी और वीर साहू दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया था। वीर साहू खुद गायक, संगीतकार, लेखक और अभिनेता हैं, जिन्होंने खलनायक और रसूक आला जाट जैसी हरियाणवी फिल्मों में काम किया है।
