लंबी हीरोइनों को डेट कर चुके हैं संजय कपूर, फिर एनआरआई लड़की से की धूमधाम से शादी
- Written By: उज्वला धारपवार
Sanjay Kapoor has dated long heroines, then married NRI girl with pomp: अभिनेता संजय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में हुआ। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के भी अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) को भले ही एक्टिंग करियर में कामयाबी हासिल नहीं हुई हो लेकिन वह अपने काम से ज्यादा हीरोइनों से चल रहे अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, संजय कपूर का अफेयर सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और तब्बू (Tabu) के साथ रहा है। अभिनेता ने खुद अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि
कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता संजय कपूर का जन्म 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में हुआ। उनके पिता सुरिंदर कपूर खुद भी फिल्म निर्माता थे। बता दें कि संजय के साथ ही बोनी कपूर और अनिल कपूर भी सुरिंदर कपूर के बेटे हैं। तो चलिए संजय कपूर के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) भले ही फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा कामयाब नहीं हो सके हैं, लेकिन वह चर्चाओं में काफी रहे। संजय कपूर आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर को 1965 को चैम्बूर में हुआ था। संजय कपूर का अफेयर भले ही एक्ट्रेसेस पर रहा लेकिन उन्होंने शादी एक कामयाब बिजनेस वुमैन महीप से की थी, जोकि पंजाबी मूल की NRI थी और ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। हालांकि, महीप से पहले संजय कपूर ने सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और तब्बू (Tabu) जैसी अभिनेत्रियों को डेट भी कर चुके हैं। बॉलीवुड में कहा जाने लगा था कि संजय को लंबी लड़कियां पसंद है।
सम्बंधित ख़बरें
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
अभिनेता ने खुद भी अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘लंबी लड़कियां मेरे दिल के करीब है और उन्हें मैं काफी पसंद करता हूं।‘ इस स्टेटमेंट के बाद इस पर मोहर लगी कि संजय सुष्मिता सेन और तब्बू को इस लिए पसंद कर चुके है क्योंकि उन्हें लंबी लड़कियां अच्छी लगती है। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘प्रेम’ की शूटिंग के दौरान तब्बू और संजय एक दूसरे के करीब आए। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए।
सुष्मिता सेन से संजय कपूर का रोमांस तब शुरू हुआ था जब दोनों कलाकारों ने ‘सिर्फ तुम’ फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। एक दूसरे के साथ रोमांटिक सीन करने के बाद दोनों को प्यार हुआ। लेकिन इनका रिश्ता शादी के मंडप में पहुंचे से पहले ही खत्म हो गया और ब्रेकअप हो गया। इसके बाद संजय के जीवन में महीप की एंट्री हुई। इनकी पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। संजय को महीप का कॉन्फिडेंस काफी पसंद आया। कुछ तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद संजय कपूर और महीप ने शादी का फैसला लिया। इस समय दोनों के दो बच्चे हैं, शनाया और बेटा जहान।
