‘सरके चुनर’ विवाद पर संजय दत्त ने महिला आयोग से मांगी माफी; बोले- आपत्तिजनक शब्दों की नहीं थी जानकारी
Sarke Chunar Song Controversy Update: राष्ट्रीय महिला आयोग में सोमवार को सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने बताया कि उन्हें गाने के आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी नहीं थी। गाना दूसरे भाषा में था।
- Written By: अमन मौर्या
संजय दत्त, सरके चुनर तेरी सरके (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sanjay Dutt apologizes For Sarke Chunar Song Controversy: संजय दत्त-नोरा फतेही की फिल्म ‘केडी’ का गाना ‘सरके चुनर’ (Sarke Chunar Song) रिलीज होने के बाद अपने बोल्ड दृश्यों और बोल के कारण काफी विवादों में आ गया था। भारी विरोध के बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया था। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने अभिनेता संजय दत्त को समन जारी किया था। इस पर आज यानी सोमवार को सुनवाई हुई। इसमें शामिल होने के लिए अभिनेता संजय दत्त दिल्ली के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग में पहुंचे। यहां पर उन्होंने माफी मांगी।
सुनवाई के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर से बाहर निकलने पर एक्टर संजय दत्त से पत्रकारों ने सवाल किया कि आपको समन जारी किया गया था। क्या गाना करने से पहले आपको पता था कि इसके लिरिक्स ऐसे हैं? पत्रकारों के सवाल पर अभिनेता ने कोई जवाब नहीं दिया। वे सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गए।
आदिवासी बच्चों को पढ़ाने की पेशकश
इस दौरान अभिनेता संजय दत्त की पैरवी कर रहे उनके वकील हेमंत शाह ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संजय दत्त आज राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए और महिलाओं तथा आयोग के प्रति अपने असीम सम्मान के चलते उन्होंने कहा कि उन्हें उन शब्दों की जानकारी नहीं थी, लेकिन फिर भी बिना किसी शर्त के, उन्होंने माफी मांगी है और साथ ही स्वेच्छा से आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश भी की है। आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि जब इसे रिकॉर्ड किया गया था, तब यह किसी दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांतारा’ विवाद में कर्नाटक HC का बड़ा फैसला, माफी मांगने मैसूर जाएंगे रणवीर सिंह; जानें क्या है पूरा मामला
रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत! कोर्ट ने दिया बैंक खाते तुरंत चालू करने के आदेश, NCB को लगाई फटकार
बल्लू जेल से फुर्ररररर! संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर से मचाया गदर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
#WATCH | Delhi | Hemant Shah, Actor Sanjay Dutt’s Advocate says, “Sanjay Dutt today appeared before the National Commission for Women and out of his utmost regard for women and for the commission, he said that he was not aware of the wordings but still without prejudice, he has… https://t.co/7FcF5bXdKx pic.twitter.com/QKNFjytXH9 — ANI (@ANI) April 27, 2026
दूसरे भाषा में हुआ था रिकॉर्ड
बता दें कि नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त अभिनीत फिल्म केडी के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में फूहड़पन और अश्लीलता पर भारी बवाल हुआ था। इसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया था। इसके बाद संजय दत्त आज राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। पेशी में उन्होंने आयोग को बताया कि उन्हें इस गाने के आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी नहीं थी। गाना दूसरे भाषा में रिकॉर्ड किया गया था।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से आसाराम ट्रस्ट को मिली बड़ी राहत, गुजरात में जमीन वापस लेने की कार्रवाई पर लगाई गई रोक
विवादों में आने वाला यह गाना साउथ फिल्म केडी द डेविल का है। फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में किच्चा सुदीप, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
