सना सईद के पहनावे पर पिता को थी आपत्ति, फिल्म में काम करने के बाद परिवार हुआ नाराज

Sana Saeed Birthday: फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से पॉपुलर हुईं सना सईद का ग्लैमरस अंदाज आज हर किसी को हैरान करता है, लेकिन उनके इस सफर में पारिवारिक विरोध का दौर भी शामिल रहा है।
Sana Saeed Birthday
सना सईद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sana Saeed Career: फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का रोल निभाकर हर दिल पर छा जाने वाली सना सईद आज एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। अपनी मासूम मुस्कान से दर्शकों का दिल जीतने वाली नन्हीं अंजलि अब काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आती हैं।

उनका जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने बेहद कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में मिली अपार सफलता के बाद भी उनके लिए आगे का रास्ता इतना आसान नहीं रहा। समय के साथ उनके रूप-रंग और एक्टिंग के अंदाज में काफी बदलाव देखने को मिला है।

चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर

फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सफलता पाने के बाद सना ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी। हालांकि उन्होंने जल्द ही छोटे पर्दे के जरिए वापसी की। टीवी सीरियल और कई फेमस रियलिटी शो का हिस्सा बनकर उन्होंने एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

उन्होंने 'बाबुल का आंगन छूटे न' जैसे धारावाहिकों में अपनी एक्टिंग दिखाई और 'झलक दिखला जा' जैसे बड़े मंच पर अपने डांस का हुनर पेश किया। इस तरह उन्होंने खुद को सिर्फ एक चाइल्ड आर्टिस्ट तक सीमित न रखते हुए टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई।

Sana Saeed Birthday
सना सईद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

जब एक फिल्म के बाद घर में हुआ झगड़ा

टीवी पर अपनी अलग छाप छोड़ने के बाद सना ने बड़े पर्दे पर वापस कदम रखा। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म में उन्होंने तान्या ईरानी का ग्लैमरस रोल निभाया था। हालांकि इस फिल्म के दौरान दिए गए एक बिकिनी शॉट ने उनके पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मचा दी थी।

सना सईद के पिता को उनका यह बोल्ड लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया और परिवार के अंदर विरोध का सामना करना पड़ा। उनके पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग क्षेत्र में आएं या ग्लैमरस कपड़े पहनें। बता दें कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Sana Saeed Birthday
कभी रंजीता कौर घर के बाहर लगी रहती थी मेकर्स की लाइन, फिर एक गलती ने बदल दिया एक्ट्रेस का पूरा फिल्मी सफर

सोशल मीडिया पर कायम है जलवा

पारिवारिक मतभेदों और सोच के अंतर के बाद भी सना सईद ने अपने काम को एक नए नजरिए से देखा। उनका मानना रहा है कि पुरानी पीढ़ी की सोच अलग थी और आज के दौर में काफी चीजें बदल चुकी हैं। भले ही वह फिलहाल किसी बड़ी फिल्म या टीवी प्रोजेक्ट में लगातार नजर न आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com