आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नए घर में की गणपति पूजा, नन्ही राहा ने अपने हाथों से बनाया बप्पा का स्केच

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ganpati Celebration: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाया और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में नन्ही राहा ने बप्पा का स्केच बनाया।
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ganpati Celebration
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Alia Bhatt Festival
आलिया भट्ट ने परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाया। इस खास मौके की प्यारी तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं। आलिया और रणबीर कपूर अपने नए आशियाने में बप्पा की पूजा करते नजर आए। तस्वीरों में पूरा परिवार साथ दिखाई दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
आलिया की पोस्ट में मायके और ससुराल दोनों परिवार नजर आए। एक तस्वीर में वह बहन शाहीन भट्ट के साथ पोज देती दिखीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में मां सोनी राजदान भी नजर आईं। पूरे परिवार का साथ फैंस को काफी पसंद आया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Ganpati Celebration
आलिया भट्ट पति रणबीर और सास नीतू सिंह के साथ आरती करती दिखीं। तीनों ने मिलकर बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान आलिया ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Raha Kapoor Sketch
गणपति सेलिब्रेशन में सबसे ज्यादा ध्यान राहा की क्रिएटिविटी ने खींचा। नन्ही राहा ने अपने हाथों से बप्पा का प्यारा स्केच बनाया। आलिया ने बेटी की इस मासूम कोशिश की झलक फैंस को दिखाई। राहा ने इस दौरान येलो घाघरा-चोली पहनी थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Instagram
आलिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि गणपती बाप्पा मोरया। पोस्ट में राहा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फिर भी उनकी क्यूट क्रिएटिविटी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। आलिया की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Ganesh Chaturthi
इससे पहले आलिया और रणबीर के गणपति विसर्जन का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में रणबीर गोद में बप्पा को लिए नजर आए थे। वहीं आलिया ने बेटी राहा को अपनी गोद में उठाया था। पूरे परिवार का ट्रेडिशनल अंदाज बेहद प्यारा लग रहा था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक साथ स्क्रीन पर नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आने वाली हैं। आलिया द्वारा निर्मित यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर आ रही है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com