‘ऊ अंतावा’ पर सान्या मल्होत्रा का डांस देख इम्प्रेस हुईं सामंथा रुथ प्रभु, बोलीं- ‘उफ्फ्फ्फ्फ्फ सो हॉट…’
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंतावा’ पर धमाकेदार डांस किया था। फैंस को भी अभिनेत्री के ठुमके काफी पसंद आए थे। इसके बाद अब साउथ अदाकारा ने सान्या ने डांस वीडियो का स्क्रीन शॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए खूब वाहवाही की। सामंथा ने लिखा, ‘उफ्फ्फ्फ्फ्फ (फायर इमोजीस) सो हॉट।‘ अभिनेत्री ने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है।
बता दें, सान्या मल्होत्रा इस वीडियो में डांस स्टूडियो में कोरियोग्राफर के साथ ‘ऊ अंतावा’ ट्रैक पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। देखें पोस्ट-
सम्बंधित ख़बरें
अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट का समन, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 22 जून को होना होगा पेश
Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Leather Trouser In Fashion: ब्लैक लेदर ट्राउजर में समंथा का 10/10 मॉडर्न लुक, जानें कैसे करें इसे रीक्रिएट
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
सामंथा रुथ प्रभु के अलावा पुष्पा के संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने भी ट्विटर पर वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या बहुत जल्द फिल्म ‘सैम बहादुर’ में अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और उनके अलावा फातिमा सना शेख भी नजर आएंगे। फिल्म मेघना गुलजार बना रही हैं, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
