राजकुमारी बन धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू करेंगी सामंथा रूथ प्रभु, आयुष्मान खुराना के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu ) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। यही वजह है कि वह साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। अब उनका फैन बेस साउथ में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। ऐसे में सामंथा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाकारा बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्शकों ने सामंथा को वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्मों के कई ऑफर्स मिलने शुरू हो गए थे। कहा जाता है कि वह दिनेश विजन की आगामी परियोजना में भाग लेना चाहती है। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। ‘स्त्री’, ‘भेदिया’ और ‘मुंजा’ के बाद मैडॉक फिल्म्स की यह चौथी हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता दिनेश विजन (Dinesh Vijan) ने आयुष्मान खुराना के साथ अपनी आने वाली फिल्म के लिए सामंथा रूथ प्रभु से संपर्क किया है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए सामंथा को लिया गया है। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा रूथ प्रभु राजकुमारी की भूमिका में नजर आएंगी। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक वैम्पायर की भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक करेंगे। नीरेन भट्ट पटकथा लिखेंगे। इस फिल्म की जानकारी सामने आते ही समांथा के फैंस काफी उत्साहित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए Ayushmann Khurrana, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया मूवमेंट के लिए जरूरी
Pati, Patni Aur Wo Do vs Krishanavataram Collection: किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें किस फिल्म की बढ़ी टेंशन
Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
सामंथा रुथ प्रभु की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। जाहिर तौर पर एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके फैंस भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। चर्चा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी। सामंथा के फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार पिछले कई दिनों से कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए उनकी यह इच्छा जल्द ही पूरी की जा सकती है।
