सामंथा रुथ प्रभु (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सामंथा रुथ प्रभु की वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल, बेबी बंप के दावे के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने पकड़ा जोर

Samantha Ruth Prabhu Baby Bump: सामंथा रुथ प्रभु की हालिया वायरल तस्वीरों के बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीरों में बेबी बंप होने का दावा कर रहे हैं।

सोनाली झा

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Rumors: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन इसी बीच अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों के बाद सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

हाल ही में ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हुईं। इस दौरान केक कटिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। तस्वीरों में सामंथा स्काई ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जींस में दिखाई दीं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक को देखकर अनुमान लगाया कि अभिनेत्री गर्भवती हो सकती हैं।

सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

सामंथा की वायरल तस्वीरों पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए अभिनेत्री को अग्रिम शुभकामनाएं दीं, जबकि कई यूजर्स ने इन दावों पर सवाल भी उठाए। कुछ लोगों का कहना है कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा बदलाव केवल वेट गेन का नतीजा हो सकता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी पूछा कि कहीं तस्वीरों में दिख रहा बदलाव कैमरा एंगल या एडिटिंग का प्रभाव तो नहीं है।

पिछले साल की थी दूसरी शादी

गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में फिल्म निर्माता राज निदिमोरू से शादी की थी। दोनों ने एक निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए थे। इससे पहले सामंथा की शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी। दोनों ने 2017 में गोवा में भव्य शादी की थी, लेकिन 2021 में अलग होने का फैसला कर लिया था।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर केवल सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं। अभिनेत्री या उनके पति की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में वायरल तस्वीरों के आधार पर की जा रही चर्चाओं को अभी महज अफवाह माना जा रहा है। फैंस अब सामंथा की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ