एक्ट्रेस से जर्नलिस्ट बनीं आलिया भट्ट, 'अल्फा' रिलीज से पहले लिया ये अवतार, भारत के तेज रनर का लिया इंटरव्यू

Alia Bhatt Alpha Movie Promotion: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' की रिलीज से पहले भारत के सबसे तेज रनर गुरिंदरवीर सिंह से भावुक बातचीत की है।
Alia Bhatt Interview With Gurinderveer Singh
आलिया भट्ट और गुरिंदरवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Alia Bhatt Interview With Gurinderveer Singh: यश राज फिल्म्स की पहली लेडी लीड स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने खेल के मैदान पर भारत का सम्मान बढ़ाने वाले ट्रैक सुपरस्टार गुरिंदरवीर सिंह से खास बातचीत की है। अभी हाल ही में 10.09 सेकंड में रेस पूरी कर देश के सबसे तेज रनर बने गुरिंदरवीर ने इस बातचीत में अपने संघर्ष और परिवार के सहयोग की अनकही कहानी को शेयर किया है।

बातचीत के दौरान गुरिंदरवीर ने बताया कि 'उनके भीतर एथलीट बनने की चिंगारी कैसे पैदा हुई। वह अपने घर में पिता की पुरानी ट्रॉफियां और मेडल साफ किया करते थे, जिसने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वॉलीबॉल खेलते हुए पिता की एक तस्वीर और दुनिया के महान धावक उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड ने उनके जीवन की दिशा तय कर दी। जब उन्होंने देश के सबसे तेज धावक बनने का गौरव हासिल किया, तो सबसे पहला फोन अपने पिता को ही लगाया था।'

जब टूटने लगा हौसला तब मां ने दिखाया नया रास्ता

आलिया भट्ट से बातचीत के दौरान गुरिंदरवीर सिंह ने बताया कि साल 2024 में लगी गंभीर चोटों की वजह से वे इस कदर टूट गए थे कि उन्होंने दौड़ना छोड़ने का मन बना लिया था।

उन्होंने हताश होकर अपने पिता से कह दिया था कि शायद अब वह दोबारा ट्रैक पर नहीं लौट पाएंगे। उस नाजुक मोड़ पर उनकी मां ने दोनों को संभाला और ईश्वर पर भरोसा बनाए रखने की हिम्मत दी, जिसने उन्हें हार मानने से रोका।

फिल्म अल्फा में दिखेगा आलिया भट्ट का अलग अंदाज

फिल्म अल्फा में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ-साथ अभिनेता बॉबी देओल भी मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म अल्फा ट्रेलर में बॉबी देओल के रोल की मजबूत झलक दिखाई गई है, जो अपनी स्टूडेंट को मौत के घाट उतारने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस शरवरी वाघ के रोल को मेकर्स ने जानबूझकर थोड़ा रहस्यमयी रखा है, क्योंकि उनका रोल कहानी को पलटने में बहुत जरूरी भूमिका निभाएगा। हालांकि शरवरी बॉबी देओल को रोकने के मिशन में आलिया भट्ट का पूरा साथ देती दिख रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com