मुंबई की मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ा Bigg Boss 19 का हॉउस टूर, 20 को नहीं मिलेगी पहली झलक
House Tour: बिग बॉस 19 के घर की झलक पाने के लिए दर्शक बेकरार हैं, लेकिन अब उन्हें और इंतजार करना होगा। मुंबई की मूसलाधार बारिश की वजह से बिग बॉस का हाउस टूर रद्द कर दिया गया है।
- Written By: अनिल सिंह
Bigg Boss 19: हाउस टूर कैंसल, बारिश की वजह से दर्शकों को करना होगा और इंतजार
Bigg Boss 19 House Tour Cancelled: बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त को कलर्स टीवी पर होने वाली है। 20 अगस्त को दर्शकों को बिग बॉस के घर की पहली झलक दिखाई जानी थी, जिसके लिए 19 अगस्त को बिग बॉस के घर में मीडिया को आमंत्रित किया गया था, लेकिन मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से हाउस टूर रद्द कर दिया गया है, मतलब 20 अगस्त को बिग बॉस के घर की झलक देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब और इंतजार करना होगा।
मुंबई में बीते चार दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, मुंबई में फिल्म और सीरियलों की शूटिंग पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। स्कूल और कॉलेजों को एहतियातन बंद कर दिया गया है, तो वहीं मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बिग बॉस 19 के कामकाज को भी रोकना पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
ये भी पढ़ें- KBC 17: सीजन के पहले करोड़पति बने आदित्य कुमार, 7 करोड़ के सवाल का दिया जवाब
रद्द हुआ Bigg Boss 19 का हॉउस टूर
20 अगस्त को बिग बॉस 19 के घर की पहली झलक दर्शकों को दिखाई जानी थी, जिसके लिए 19 अगस्त को मीडिया कर्मियों को बिग बॉस के घर में आमंत्रित किया गया था ताकि 20 अगस्त को बिग बॉस के घर की पहली झलक का इंतजार कर रहे दर्शकों को घर के अंदर का नजारा दिखाया जा सके, लेकिन हाउस टूर रद्द कर दिया गया, जिसके लिए कुछ मीडिया कर्मी दिल्ली से मुंबई आए थे उन्हें वापस जाना पड़ा।
बारिश रुकी तो होगा हॉउस टूर
फिलहाल बिग बॉस की टीम की तरफ से यह आश्वासन दिया गया है कि वह हाउस टूर के लिए अगली तारीख पर विचार कर रहे हैं, लेकिन दो-तीन दिन तक अगर लगातार बारिश जारी रही तो हाउस टूर पूरी तरह से कैंसिल भी हो सकता है, जो दर्शकों के लिए अच्छी खबर नहीं है, लेकिन अगर बारिश रुक जाती है तो हाउस टूर के लिए अगली डेट तय की जाएगी। 24 अगस्त को बिग बॉस 19 कलर्स टीवी पर प्रीमियर होने वाला है, ऐसे में हाउस टूर के लिए अभी चार दिन का वक्त बचा हुआ है। उम्मीद है कि चार दिन में बारिश रुकेगी और बिग बॉस 19 हाउस टूर की अगली डेट तय की जाएगी, जिसका दर्शक भी इंतजार कर रहे हैं, वह देखना चाहते हैं कि इस बार बिग बॉस की थीम राजनीति है तो घर के भीतर का नजारा कैसा है।
