Salman Khan का ‘काला हिरण’ पर बड़ा एक्शन, मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस
Salman Khan Legal Notice On Kala Hiran: ‘काला हिरण’ फिल्म को लेकर सलमान खान ने बड़ा एक्शन लेते हुए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को लीगल नोटिस भेजा है। जानिए क्या है पूरा विवाद।
- Written By: यति सिंह
सलमान खान का बड़ा कानूनी कदम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman Khan News: फिल्म काला हिरण का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। जिसको लेकर सलमान खान एक्शन में दिखे। सलमान खान ने काला हिरण पर आपत्ति जताते हुए फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अमित जानी को लीगल नोटिस भेजा है। सलमान खान ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर फिल्म ‘काला हिरण’ की रिलीज को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और इसके सभी पोस्टर्स, प्रमोशनल कंटेंट को हटाने की मांग की है।
आने वाली फिल्म काला हिरण का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही चारों तरफ सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर सलमान खान ने इस फिल्म के खिलाफ बेहद सख्त एक्शन लेते हुए फिल्म के निर्माता अमित जानी और निर्देशक को ऑफिशियली लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में इस बात पर एक्शन लेते हुए कहा गया है कि फिल्म काला हिरण की रिलीजिंग पर तुरंत रोक लगा दी जाए।
सलमान खान का बड़ा एक्शन
अभिनेता सलमान खान की लीगल टीम की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में साफ-साफ हिदायत दी गई है कि फिल्म के प्रमोशन को तुरंत रोक दिया जाए। और लीगल नोटिस में इस बात पर भी जोर दिया गया है, कि अगर फिल्म के कंटेंट और फिल्म की रिलीजिंग को नहीं हटाया गया तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Collection:दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, Mohanlal की फिल्म ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म में रिक्रिएट किया गया काला हिरण घटना का सीन
फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी के अनुसार फिल्म में साल 1998 की उस घटना को दिखाया जाएगा, जो फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान घटित हुई थी। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ एक्टर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और सतीश शाह जैसे बड़े कलाकार भी मौजूद थे। फिल्म काला हिरण में सलमान खान के शिकार मामले से लेकर सलमान खान की गिरफ्तारी तक हर मामले को दुबारा से दिखाया गया है।
