Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख

Salman Khan Post: सलमान खान ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में ‘टोपी’ का जिक्र करते हुए ईमानदारी और सही फैसले लेने की सलाह दी। उन्होंने फैंस को संदेश दिया कि न किसी को धोखा दें और न खुद धोखा खाएं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 03, 2026 | 06:46 PM

सलमान खान (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Salman Khan Advice: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज और विचारों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने ‘टोपी’ का जिक्र करते हुए फैंस को एक खास सलाह दी। सलमान खान की इस पोस्ट को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘बजरंगी भाईजान’ फेम सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक फेडोरा हैट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा उनका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है। सलमान ने लिखा, “थिंकिंग, ये है कोई भी फील्ड में। सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूल के आगे बढ़ो। और टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, न किसी को पहनाने दो।”

ईमानदारी और सच्चाई का दिया संदेश

सलमान खान ने अपने इस संदेश के जरिए ईमानदारी और सच्चाई का महत्व समझाने की कोशिश की है। ‘टोपी पहनाना’ आमतौर पर धोखा देने के संदर्भ में इस्तेमाल होता है, और सलमान ने इसी बात को सरल अंदाज में समझाते हुए कहा कि न तो किसी को धोखा देना चाहिए और न ही खुद को किसी के झांसे में आने देना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘टॉक्सिक’ से पहले Tara Sutaria का ग्लोबल डेब्यू, कान्स 2026 में रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा

Dhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई

Akshara Singh Relationship: अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, बोलीं- नजर लग जाती है, शादी को लेकर दिया बड़ा बयान

Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास फिर चली गोलियां, चौथी बार फायरिंग से सुरक्षा पर उठे सवाल

Thinking yeh hai kisi bhi field mai . Soch lo samaj lo clear ho jao decision lo aur sab bhool ke aage badho and topi se yaad aaya topi khud pehno kisi ko pehnao nahi na kisi ko pehnane do. pic.twitter.com/hXUXNKATyi — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 3, 2026

फैंस ने की जमकर तारीफ

सलमान खान का यह मैसेज खासतौर पर युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है, जो अपने करियर और जीवन में सही फैसले लेने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा कि आपकी सोच और स्टाइल दोनों शानदार हैं। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि आप सिर्फ स्टार नहीं, इंस्पिरेशन हैं। कई फैंस ने उनकी फिटनेस और लुक्स की भी जमकर तारीफ की।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं सलमान खान

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जबकि इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Salman khan post advice bollywood motivational instagram latest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 06:46 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.