‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर को अलविदा कहने जुटी इंडस्ट्री, सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

Pankaj Dheer का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय तक कैंसर से लड़ने के बाद 68 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। अंतिम संस्कार में सलमान खान, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जैसे सितारे पहुंचे।
‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर को अलविदा कहने जुटी इंडस्ट्री, सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि
महाभारत के कर्ण पंकज धीर को अलविदा कहने जुटी इंडस्ट्री
Published on: 
Updated on: 

Pankaj Dheer Funeral: टीवी और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज धीर के निधन से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले पंकज धीर ने लंबे समय तक कैंसर से जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, जहां बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सलमान खान की मौजूदगी ने। सलमान खान अपने करीबी दोस्त निकेतन धीर के पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान सलमान के चेहरे पर गहरी उदासी और भावनात्मक दुख साफ झलक रहा था। वे श्मशान घाट पर पहुंचे, पंकज धीर के अंतिम दर्शन किए और नम आंखों के साथ वहां से लौट गए। उन्होंने निकेतन को गले लगाकर ढांढस बंधाया। सोशल मीडिया पर सलमान खान की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह बेहद भावुक नजर आ रहे हैं।

इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

सलमान खान के अलावा टीवी के मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। दोनों निकेतन धीर और उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। मीडिया कैमरों ने श्मशान घाट के बाहर उनकी झलक कैद की, जिसमें दोनों के चेहरों पर भी गहरा दुख नजर आया। टीवी जगत के वरिष्ठ कलाकार फिरोज खान, जिन्होंने ‘महाभारत’ में पंकज धीर के साथ काम किया था, वे भी अपने पुराने दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे। फिरोज खान और पंकज धीर की दोस्ती कई दशकों पुरानी थी। इसके अलावा मुकेश ऋषि जैसे वरिष्ठ कलाकार भी वहां मौजूद रहे।

फूट-फूटकर रोए पंकज धीर के बेटे निकेतन धीर

पंकज धीर के बेटे निकेतन धीर, जो खुद बॉलीवुड में एक्टिव हैं, पिता के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने अपने पिता को अंतिम कंधा दिया। इस दौरान उनके साथ टीवी एक्टर कुशाल टंडन भी नजर आए। कहा जा रहा है कि निकेतन श्मशान घाट पर अपनी मां को गले लगाकर फूट-फूटकर रो पड़े। पंकज धीर के निधन से इंडस्ट्री ने एक सशक्त और प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है। उन्होंने न सिर्फ ‘महाभारत’ जैसे ऐतिहासिक शो में अपनी अमिट छाप छोड़ी, बल्कि ‘सोहन’ और ‘सैनिक’ जैसी कई फिल्मों में भी यादगार अभिनय किया। उनका जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

Navbharat Live
navbharatlive.com