-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahabharat Cast Received Only This Much Per Episode Everyone Salary Was Equal
‘महाभारत’ के स्टारकास्ट को मिलते थे सिर्फ इतने रुपये प्रति एपिसोड, सबकी सैलरी थी बराबर
- Written By: सोनाली झा
Salary of Mahabharat Cast: बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ भारतीय टेलीविजन के इतिहास की सबसे सफल और यादगार सीरीज रही। 1989-90 में प्रसारित इस शो के हर कलाकार को 3000 रुपये प्रति एपिसोड सैलरी दी जाती थी।

महाभारत के स्टारकास्ट को मिलते थे सिर्फ इतने रुपये प्रति एपिसोड
Mahabharat Star Cast Salary: बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ भारतीय टेलीविजन के इतिहास की सबसे पॉपुलर और भव्य सीरीज में से एक रही है। इस सीरियल ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई बल्कि इसके हर किरदार ने अपनी पहचान बना ली। अब एक बार फिर यह शो चर्चा में है क्योंकि कर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। पंकज धीर का किरदार ‘कर्ण’ आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
जब ‘महाभारत’ की बात होती है, तो दर्शकों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर बने इस शो के कलाकारों को कितनी सैलरी मिलती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाभारत के हर एक्टर को 3000 रुपये प्रति एपिसोड के हिसाब से भुगतान किया गया था। शो के कुल 94 एपिसोड प्रसारित हुए थे। उस दौर में यानी 1989-90 में यह राशि काफी अच्छी मानी जाती थी।
सभी कलाकारों की थी बराबर सैलरी
सबसे दिलचस्प बात यह थी कि ‘महाभारत’ में सभी कलाकारों को बराबर सैलरी दी जाती थी। चाहे वे भगवान कृष्ण बने नितीश भारद्वाज हों, कर्ण बने पंकज धीर, दुर्योधन बने पुनीत इस्सर, कुंती, भीष्म पितामह या द्रौपदी हर कलाकार को समान मेहनताना मिला। उस समय बीआर चोपड़ा ने स्पष्ट कहा था कि महाभारत एक टीम वर्क है, इसमें किसी का रोल छोटा या बड़ा नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने
Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
कई लोगों ने की थी फ्री में काम
इसके अलावा, शो में कई ऐसे लोग भी शामिल थे जिन्होंने फ्री में काम किया। खासकर युद्ध के दृश्यों में सैनिकों की भीड़ दिखाने के लिए स्थानीय लोगों को शामिल किया गया था, जिन्होंने पैसे नहीं लिए। उन्हें सिर्फ महाभारत का हिस्सा बनने की खुशी थी। केवल फ्रंट रो में दिखने वाले एक्स्ट्रा एक्टर्स को ही भुगतान किया जाता था। शो का बजट भी उस दौर में बेहद बड़ा माना गया।
ये भी पढ़ें- बेटे और बहू हैं एक्टर्स, पीछे छोटा सुखी परिवार छोड़ गए हैं पंकज धीर
महाभारत का बजट
निर्देशक रवि चोपड़ा की पत्नी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि महाभारत के हर एपिसोड का बजट लगभग 6 लाख रुपये था, लेकिन असल खर्च करीब 7.5 लाख रुपये तक पहुंच जाता था। उस वक्त टेलीविजन प्रोडक्शन के हिसाब से यह एक बहुत बड़ी राशि थी। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ ने न केवल भारतीय टीवी के स्तर को ऊंचा उठाया बल्कि दर्शकों को जीवनभर की सीखें भी दीं। आज भी यह शो इतिहास के सबसे यादगार टीवी धारावाहिकों में गिना जाता है।
Mahabharat cast received only this much per episode everyone salary was equal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













