- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Ganpati Visarjan Arpita Khan Family Celebration Video Viral
गणपति विसर्जन में ढोल-नगाड़ों पर झूमते दिखे सलमान खान, सोनाक्षी-जहीर भी साथ आए नजर
Salman Khan Dance: गणपति विसजर्न में सलमान खान ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमते नजर आए हैं। इस दौरान पूरा खान परिवार दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

गणपति बप्पा विसर्जन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Ganpati Bappa Visarjan 2025: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर साल बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। इस बार भी अर्पिता के घर गणपति बप्पा की स्थापना हुई थी और अब परिवार ने पूरे रीति-रिवाज से गणपति विसर्जन किया। इस मौके पर खान परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आए और ढोल-नगाड़ों की बीट पर सलमान खान जमकर झूमते भी दिखे।
गणपति विसर्जन के दौरान सलमान खान ब्लू टी-शर्ट और जीन्स में बेहद कैज़ुअल और स्मार्ट लुक में दिखे। बप्पा को विदा करने के दौरान उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। उनकी बहन अर्पिता खान लाल रंग के ट्रेडिशनल सूट में भाई के साथ कदम से कदम मिलाती नजर आईं। वहीं, सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा भी अपनी बेटी को गोद में लेकर ढोल की थाप पर झूमते हुए दिखाई दिए।
गणपति विसर्जन में झूमे सलमान खान
खान परिवार के अन्य सदस्य भी इस मौके पर पूरे जोश में शामिल हुए। अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति, उमंग और खुशी से भरा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
कृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन
Katrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर
मंदाना करीमी ने कहा अलविदा इंडिया, बोले- मेरी आवाज यहां नहीं सुनी जाएगी, फैंस हुए हैरान
बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
इस बार गणपति विसर्जन की खास बात रही एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की मौजूदगी। सोनाक्षी इस मौके पर व्हाइट सूट और गजरे वाले देसी लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं, ग्रीन शेरवानी में जहीर इकबाल भी पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में नजर आए। दोनों को सलमान खान और उनके परिवार के साथ बप्पा के जयकारे लगाते और डांस करते देखा गया।
ये भी पढ़ें- क्यों बदला गया ‘द बंगाल फाइल्स’ का नाम, पल्लवी जोशी ने खोला बड़ा राज, फिल्म की कहानी पर कही ये बात
सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने
इससे पहले सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी की झलक साझा की थी, जिसमें वे बहन अर्पिता के घर बप्पा की आरती करते नजर आए थे। उस वीडियो में पूरा खान परिवार भक्ति में लीन दिखाई दे रहा था।
गौर करने वाली बात ये है कि केवल खान परिवार ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई अन्य सितारे भी इस बार गणपति विसर्जन में शामिल रहे। एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा, एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सिंगर मीका सिंह ने भी बप्पा को धूमधाम से विदाई दी। हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान के घर की गणपति झलक ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस अपने स्टार की भक्ति से भरी झलक देखकर उत्साहित हो उठे हैं।
Salman khan ganpati visarjan arpita khan family celebration video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
Mar 04, 2026 | 08:30 AMआज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Mar 04, 2026 | 08:26 AMखुद तालिबान से पीट रहा पाकिस्तान…लेकिन US-ईरान के बीच ‘शांतिदूत’ बनने का सपना सजा रहे शहबाज, दिया प्रस्ताव
Mar 04, 2026 | 08:25 AMMiddle East Crisis: एयर इंडिया ने 4 मार्च तक रद्द कीं खाड़ी देशों की उड़ानें, इंडिगो का रेस्क्यू शुरू
Mar 04, 2026 | 08:14 AMगेट खुलते ही चल पड़ी लिफ्ट…गुजरात के वलसाड से आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 04, 2026 | 08:10 AMHoli 2026: रंग, ऑयली फूड और मस्ती के बाद बॉडी को करें रीसेट, इन 4 डिटॉक्स टिप्स से तुरंत मिलेगा आराम
Mar 04, 2026 | 08:03 AMअली खामेनेई के बेटे मोज्तबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, लग गई मुहर, IRGC के दबाव में लिया गया फैसला
Mar 04, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














