सलमान खान की ‘बिग बॉस 19’ का टीजर जारी, बोले- अबकी बार घरवालों की सरकार
Bigg Boss 19 Teaser: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। इस बार 'बिग बॉस 19' का थीम राजनीति से प्रेरित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Salman Khan Bigg Boss 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। इस बार ‘बिग बॉस 19’ का टीजर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें सलमान का बिल्कुल नया अंदाज़ देखने को मिला है। टीजर में सलमान खान नेता जैसे लुक में नजर आ रहे हैं और कहते हैं कि अबकी बार घरवालों की सरकार। इस डायलॉग के साथ ही उन्होंने शो के अनोखे कॉन्सेप्ट की झलक दे दी है।
इस बार का ‘बिग बॉस’ सीजन राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। टीजर में सलमान खान यह घोषणा करते दिखे कि शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। यानी दर्शकों को इस बार सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि पॉलिटिकल ड्रामा और रणनीति से भरी एक नई दुनिया देखने को मिलेगी। शो का थीम जितना दिलचस्प है, उतनी ही उत्सुकता दर्शकों में इसे लेकर बढ़ गई है।
बिग बॉस 19 कब होगा प्रसारित
कलर्स टीवी ने शो का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। दर्शक इसे टीवी के साथ-साथ जियो सिनेमा और जियोहॉटस्टार पर भी देख सकेंगे। शो में इस बार किन-किन सेलेब्स की एंट्री होगी, इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
मल्लिका शेरावत नहीं होगी शो का हिस्सा
कुछ नाम जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, टीवी एक्टर गौरव खन्ना और डांसर धनश्री वर्मा सामने आए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी ‘बिग बॉस’ के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। जहां बीते सीजन में प्यार, तकरार और ड्रामा देखने को मिला था, वहीं अब दर्शकों को सत्ता संघर्ष और पॉलिटिकल माइंड गेम्स देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, जानें फिल्म का कलेक्शन
सलमान खान का शो
सलमान खान का करिश्माई अंदाज़, कंटेस्टेंट्स की रणनीति और नया फॉर्मेट इन सबने ‘बिग बॉस 19’ को पहले ही हिट बना दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘घरवालों की सरकार’ में कौन राजा बनता है और कौन बनता है विपक्ष। सलमान इस शो के सबसे चर्चित होस्ट हैं और इस बार शो अगस्त के आखिरी हफ्ते में शुरू होने जा रहा है। प्रोमो रिलीज हो चुका है और शो को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है।
