क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है, सलमान खान ने अभिनव कश्यप के आरोपों का दिया जवाब
Salman Khan: दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने एक पॉडकास्ट में सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया था, अब सलमान ने कुछ ऐसा कहा है, जिसे लोग अभिनव कश्यप के आरोपों का जवाब मान रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान ने अभिनव कश्यप के आरोपों का दिया करारा जवाब
Bigg Boss 19: दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप सलमान खान और उनके परिवार पर इंडस्ट्री को कंट्रोल करने और लोगों का करियर बर्बाद करने जैसा गंभीर आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान अभिनव कश्यप ने सलमान खान के लिए गुंडा शब्द का इस्तेमाल भी किया था। सलमान खान ने बिग बॉस 19 में वीकेंड का वार के दौरान कुछ ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर लोगों को यह लग रहा है कि उन्होंने अभिनव कश्यप के आरोपों का जवाब दिया है। आइए जानते हैं सलमान खान ने इस विषय पर क्या कहा है?
बिग बॉस 19 में वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अभिनव कश्यप के आरोपों का जवाब दिया है, ऐसा लोगों को लग रहा है। सलमान खान को लेकर दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्हें गुंडा बताया था, यह भी कहा था कि वह कभी भी कोई भी सीन करने के लिए मना कर देते हैं, वह और उनके परिवार इंडस्ट्री को कंट्रोल करता है। वह किसी का भी करियर बर्बाद कर सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि अरबाज खान को लाइमलाइट में लाने के लिए उन्होंने मेरा इस्तेमाल किया।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
सलमान से दिया अभिनव कश्यप के आरोपों का जवाब
सलमान खान बिग बॉस 19 में वीकेंड का वार में नजर आए। इस दौरान सलमान खान से तान्या मित्तल ने बर्थडे गिफ्ट मांगा। उन्होंने सलमान खान से कहा कि वह सलमान को अपने परिवार का हिस्सा बनना चाहती है। उस पर सलमान खान ने कहा इस वक्त उनके साथ जुड़ना ठीक नहीं है, जो लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। वह भी जाकर पॉडकास्ट में उनको लेकर उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हर्ष गुजराल ने तान्या मित्तल को दिखाया आइना, वीकेंड का वार में पहुंचे अभिषेक मल्हान
बिग बॉस 19 वीकेंड का वार में सलमान खान
सलमान खान ने अभिनव कश्यप का नाम भले नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे पसंद करते थे, मेरी तारीफ करते थे, अब वह पॉडकास्ट में जाकर अंट-शंट बातें कर रहे हैं। मनगढ़ंत बातें बोल रहे हैं, जो उनके मन में आ रहा है वह बोल रहे हैं। मनगढ़ंत बातें मेरे बारे में की जा रही है, वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है, मेरी दरख्वास्त है, उनसे और सभी से कुछ काम करो। इसे सलमान खान की तरफ से अभिनव कश्यप को दिया गया जवाब माना जा रहा है।
