

Salman Khan Advice Sohail Khan: अमेजन प्राइम पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो द अलायंस में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने जा रहा है। शो के फिनाले वीक में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे थे।
सलमान खान के शो में एंटर करते ही कई कंटेस्टेंट्स की हवा निकल गई थी, तो कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी थे जो सलमान को देखकर खुश नजर आ रहे थे। एक्स वाइफ सीमा सचदेव के एलिमिनेट होने के बाद सोहेल काफी नाखुश थे, जिसके कारण अपने भाई को हौसला देने के लिए सलमान ने स्पेशल विजिट की।
अपने भाई सलमान को शो में एंटर करते देख सोहेल काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। सलमान खान ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स के सामने सीमा सचदेव और सोहेल खान की शादी टूटने को लेकर बड़ा बयान दिया। सलमान ने कहा कि शादी टूटने का असर अकेले सोहेल पर ही नहीं बल्कि उनपर भी पड़ा था। साथ ही सलमान ने ये भी माना कि वो सीमा-सोहेल के आमने-सामने आने को लेकर काफी ज्यादा परेशान थे। हालांकि दोनों ने ही बहुत मैच्योरिटी और अदब के साथ ये सफर तय किया।
बातचीत के दौरान सलमान खान ने उन दिनों को भी याद किया जब सोहेल ने सबसे पहले परिवार को बताया था कि वह सीमा से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उस समय वह फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी सोहेल का फोन आया और उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बताया था।
सलमान खान ने अपने भाई सोहेल को बीते कल को भूलाकर आगे बढ़ने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अब जिंदगी में आगे बढ़ो और किसी को डेट करो। अलायंस के सेट से लौटते समय सलमान भी खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाए। जाते वक्त उन्होंने सोहेल को जादू की झप्पी दी। साथ ही सलमान ने सोहेल की उनके बेटे निर्वाण से वीडियो कॉल पर भी बात करवायी।
सलमान खान ने शो के कंटेस्टेट वंशज के गेम और मैच्योरिटी की जमकर तारीफ की। सलमान ने भी वंशज के आत्मविश्वास और समझदारी की सराहना की। अब दर्शकों की नजर ‘अलायंस’ के ग्रैंड फिनाले पर टिकी है, जहां शो के विजेता का ऐलान होगा।