Jharkhand Student Protest: झारखंड के छात्रों की सपोर्ट में उतरी अनुपमा, बोलीं- सरकार उनकी आवाज सुने

Rupali Ganguly: झारखंड छात्र आंदोलन पर रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। पहले भी रुपाली ने नीट पेपर लीक मामले पर अपनी राय रखी थी।
Rupali Ganguly Supports Jharkhand Students Protest
झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं रुपाली गांगुली(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Rupali Ganguly Supports Jharkhand Students Protest: झारखंड के रांची में जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक को लेकर छात्रों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

झारखंड की राजधानी रांची के के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे छात्रों ने पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। आंदोलन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं।

समर्थन में उतरी रुपाली गांगुली

स्टार प्लस के फेमस सीरियल अनुपमा की मेन लीड और एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने इस छात्र आंदोलन को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने इन स्टूडेंट्स के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीफ करते हुए लिखा कि झारखंड के छात्र भारी बारिश में शांति से न्याय की मांग करते हुए डटे हुए हैं। उनके दृढ़ निश्चय का सम्मान किया जाना चाहिए, चुप रहने का नहीं।

झारखंड सरकार से की अपील

रुपाली गांगुली ने झारखंड सरकार से अपील करते हुए लिखा है कि सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए, जवाबदेही पक्की करनी चाहिए और उनकी चिंताओं को दूर करना चाहिए। वे राज्य और देश का भविष्य हैं। जल्द ही न्याय मिले, और वे उम्मीद के साथ घर लौटें।

पहले भी सामाजिक मुद्दों पर रही हैं मुखर

यह पहली बार नहीं है जब रुपाली गांगुली ने किसी सामाजिक या सार्वजनिक मुद्दे पर अपनी राय रखी हो। इससे पहले भी वह विभिन्न छात्र आंदोलनों और सार्वजनिक विषयों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देती रही हैं। उनके पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते हैं। रुपाली ने इससे पहले नीट पेपर लीक मामले पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि छात्रों के इंसाफ़ की मांग जायज़ है। स्टूडेंट्स को एक फेयर एग्जामिनेशन सिस्टम, अकाउंटेबिलिटी और मज़बूत सेफ़गार्ड मिलने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Rupali Ganguly Supports Jharkhand Students Protest
Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

2024 में ज्वाइन की बीजेपी

आपको बता दें कि रुपाली ने साल 2024 को विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। जिसके बाद से वो लगातार बीजेपी के समर्थन में खड़ी रहती है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के शताब्दी समारोह पर आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ तस्वीर खिचवाते हुए देखा गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com