रात 2 बजे सलमान खान ने किया वरुण धवन को फोन, बोले कुछ ऐसा कि ‘बॉर्डर 2’ स्टार रह गए दंग
Varun Dhawan Trolling: वरुण धवन ने खुलासा किया कि सलमान खान ने उन्हें रात 2 बजे कॉल कर ऐसा कुछ कहा, जिसे सुनते ही वह हैरान रह गए और वह पल उनके लिए बेहद खास बन गया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान, वरुण धवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Calls Varun Dhawan 2 AM: बॉलीवुड में स्टार्स के बीच रिश्तों की बातें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो मुश्किल समय में और मजबूत होकर सामने आते हैं। सलमान खान और वरुण धवन का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। हाल ही में वरुण ने एक इंटरव्यू में उस खास पल का जिक्र किया, जब जिंदगी के सबसे कठिन दौर में सलमान खान ने उन्हें रात के 2 बजे फोन कर हौसला दिया।
दरअसल, फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर और ट्रेलर रिलीज के दौरान वरुण धवन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। उनके लुक, अभिनय और फिल्म की तुलना को लेकर कई तरह की आलोचनाएं सामने आईं। प्रोफेशनल प्रेशर के बीच वरुण निजी तौर पर भी परेशान थे, क्योंकि उनके पिता और दिग्गज निर्देशक डेविड धवन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ा। ऐसे में वरुण के लिए यह समय भावनात्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था।
वरुण धवन को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल
इसी दौरान कई लोगों ने उनसे संपर्क कर उनका मनोबल बढ़ाया, लेकिन सलमान खान का फोन उनके लिए खास बन गया। वरुण ने बताया कि एक रात अचानक सलमान भाई का कॉल आया। वह हंसते हुए बोले, “चिंता मत करो, अच्छी चीजें होने वाली हैं।” उस वक्त ये शब्द वरुण के लिए किसी सहारे से कम नहीं थे। सलमान का भरोसा उन्हें अंदर से मजबूत कर गया।
सम्बंधित ख़बरें
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
सलमान ने एक्टर को रात 2 बजे किया था कॉल
फिल्म की रिलीज के बाद भी सलमान ने एक बार फिर रात 2 बजे वरुण धवन को कॉल किया। इस बार उनकी आवाज में खुशी थी। उन्होंने कहा कि वह पूरी टीम के लिए बहुत खुश हैं। फिर अचानक उन्होंने वरुण से कहा, “मुझे तुम पर गर्व है, बेटा।” यह सुनते ही वरुण भावुक हो गए। उन्होंने स्वीकार किया कि सलमान खान आसानी से किसी की तारीफ नहीं करते, इसलिए उनके मुंह से यह सुनना उनके लिए बेहद खास और यादगार पल था।
ये भी पढ़ें- यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत जेटली, दिल्ली हाईकोर्ट ने सेलिना जेटली और भाभी को साथ काम करने की दी नसीहत
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 450 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आलोचनाओं के बावजूद फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत रंग लाती है।
