Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब सलीम खान ने सलमा को बताया हेलेन से प्यार का सच, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन

Salim Khan Personal Life: सलीम खान ने जब सलमा को हेलेन से अपने रिश्ते के बारे में बताया, तो माहौल भावुक हो गया। शुरुआत में नाराजगी रही, लेकिन समय के साथ परिवार में सम्मान ने रिश्तों को संभाल लिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 19, 2026 | 06:51 AM

सलीम खान, सलमा खान और हेलेन (इमेज-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Salim Khan Helen Marriage Story: दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य इस समय उनके साथ हैं। सलीम खान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है, खासकर उनकी दो शादियों को लेकर। उनकी पहली शादी 1964 में सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई थी, जबकि दूसरी शादी उन्होंने 1981 में मशहूर अभिनेत्री हेलेन से की।

सलमा और सलीम के चार बच्चे हैं सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलविरा खान। जब सलीम खान ने सलमा को हेलेन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया, तो वह पल परिवार के लिए आसान नहीं था। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई डॉक्यूसीरीज एंग्री यंग मेन में सलीम खान ने इस बारे में खुलकर बात की थी।

सलीम खान ने कही ये बात

सलीम खान ने बताया कि जब उन्होंने सलमा को अपने और हेलेन के रिश्ते के बारे में बताया, तो शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या कहें। यह उनके लिए स्वाभाविक रूप से एक कठिन और भावनात्मक पल था। सलीम ने स्वीकार किया कि सलमा को यह बात अच्छी नहीं लगी थी और बच्चों के लिए भी यह खबर चौंकाने वाली थी। एक इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा था कि जब उन्होंने यह बात सलमा को बताई, तो उन्होंने उनसे हाथ तक नहीं मिलाया। जाहिर है, उस समय स्थिति तनावपूर्ण थी। हालांकि, सलीम खान ने यह भी बताया कि यह नाराजगी लंबे समय तक नहीं रही।

सम्बंधित ख़बरें

कैमरा देखते ही भड़कीं जया बच्चन, इवेंट में मीडिया को किया इग्नोर, अब यूजर्स ने किया ट्रोल, वीडियो वायरल

‘जय हनुमान’ में राणा दग्गुबाती की एंट्री? ऋषभ शेट्टी संग बनेगा पौराणिक एक्शन का मेगा संगम, फैंस हुए एक्साइटेड

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बरामद हुआ इस्तेमाल किया गया हथियार

सुभाष घई ने सलीम खान के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ, सलमान संग भी याद किया पुराना विवाद

ये भी पढ़ें- ‘जय हनुमान’ में राणा दग्गुबाती की एंट्री? ऋषभ शेट्टी संग बनेगा पौराणिक एक्शन का मेगा संगम, फैंस हुए एक्साइटेड

हेलेन को मां के रूप में पसंद नहीं करते थे सलमान खान

सलमान खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी मां के लिए बुरा लगा था, लेकिन उन्होंने यह समझा कि उनके पिता ने किसी के साथ गलत नहीं किया। सलमान ने बताया कि उनकी मां ने ही उन्हें समझाया कि हेलेन भी उनकी मां हैं। धीरे-धीरे बच्चों और हेलेन के बीच भी मजबूत रिश्ता बन गया। अरबाज खान ने भी शेयर किया था कि उनकी मां अक्सर उनसे कहती थीं कि जाकर हेलेन को बुला लाओ, और वे ऐसा करते थे। समय के साथ परिवार में आपसी समझ और सम्मान ने रिश्तों को मजबूत बना दिया।

Salim khan helen marriage salma reaction story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 06:51 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Salim Khan
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.