Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया गाना ‘कर ले शादी’ रिलीज, महेश मांजरेकर-खुशाली कुमार की प्यारी बॉन्डिंग ने जीता दिल

Khushali Kumar Dulhaniya Le Aaeegi Movie: डायरेक्टर आकाशादित्य लामा की फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का नया गाना 'कर ले शादी' रिलीज हो गया है, जिसमें पिता-बेटी के रिश्तों की खूबसूरत नोकझोंक दिखाई गई है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 06, 2026 | 07:03 PM

खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mahesh Manjrekar Dulhaniya Le Aaeegi Movie: बॉक्स ऑफिस में पारिवारिक फिल्मों का अपना एक अलग ही आकर्षण होता है। इसी कड़ी में डायरेक्शन आकाशादित्य लामा की आने वाली फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस फिल्म का एक नया और बेहद ही दिलचस्प गाना ‘कर ले शादी’ लोगों के बीच आ चुका है। यह गाना रिलीज होते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है।

मनोरंजन से भरपूर इस गाने में एक पिता और उसकी बेटी के बीच होने वाली प्यारी तकरार को बेहद सुंदर तरीके से फिल्माया गया है। गाने के अंदर का सीन हर उस परिवार की कहानी बयां करता है जहां शादी योग्य संतान को माता-पिता जीवन के इस नए सफर के लिए तैयार करते हैं। वीडियो में एक्टर महेश मांजरेकर एक बेहद स्नेही पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं।

गाने में दिखा पिता का मजाकिया अंदाज

‘कर ले शादी’ गाने में एक्ट्रेस खुशाली कुमार उनकी चुलबुली बेटी के किरदार को जीवंत कर रही हैं। ऑनस्क्रीन दोनों कलाकारों का तालमेल और उनकी टाइमिंग इतनी सटीक है कि लोग इसे देखते ही अपनी नजरें नहीं हटा पाते। एक फिक्रमंद लेकिन खुशमिजाज पिता अपनी लाडली को शादी के बंधन में बंधने के लिए अनोखे और मजाकिया तरीकों से मनाता हुआ दिखाई दे रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी

18 घंटे लगातार शूटिंग… रानी मुखर्जी ने सुनाया ‘मर्दानी 3’ के क्लाइमैक्स का दमदार किस्सा

Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?

The Alliance Controversy: गौहर खान पर कुशाल टंडन की टिप्पणी से मचा बवाल, जैद दरबार पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाल ही में रिलीज हुए इस पूरे गाने की जो सबसे बड़ी यूएसपी है, वह इसके बोल और उसकी हुक लाइन में छिपी है। गाना शुरू होते ही ‘कर ले शादी, ना समझ इसको बर्बादी’ की धुन कानों में गूंजने लगती है। यह पंक्ति इतनी ज्यादा कैची है कि एक बार सुनने के बाद कोई भी इसे गुनगुनाने पर मजबूर हो जाता है।

सुरों और कमाल के विजुअल्स का बेहतरीन मेल

इस खूबसूरत और जोशीले ट्रैक को जाज़िम शर्मा, दीपाली साठे और रिमी धर ने मिलकर अपनी जादुई आवाजों से सजाया है। गाने का लुभावना संगीत भी जाज़िम शर्मा ने ही तैयार किया है, जो सीधे दिल को छूता है।

‘कर ले शादी’ गाने के विजुअल्स को काफी रंगीन माहौल जैसा रखा गया है। डायरेक्टर आकाशादित्य लामा का मानना है कि यह गाना फिल्म के सबसे बेहतरीन हिस्सों में से एक है। महेश मांजरेकर और खुशाली कुमार की कॉमिक टाइमिंग ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार पारिवारिक कहानी

सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म में गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर के अलावा दिग्गज अभिनेता पीयूष मिश्रा भी एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक ऐसी पारिवारिक दास्तान लेकर आ रही है जिसमें लोगों को हंसी के ठहाकों के साथ-साथ भावनाओं का सैलाब भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी

रिश्तों की गर्माहट से सजी यह फिल्म अब अपनी रिलीज के बेहद करीब है। ‘कर ले शादी’ गाने की इस शानदार झलक के बाद आने वाली 24 जुलाई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के लिए दर्शकों का क्रेज काफी बढ़ गया है।

Kar le shaadi song release dulhaniya le aaeegi movie mahesh manjrekar khushali kumar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 07:03 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment
  • New Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.