Sakshi Tanwar Birthday: आईएस का सपना टूटा, टीवी ने बना दिया सुपरस्टार! इस एक्ट्रेस की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश
Sakshi Tanwar Birthday Special: कभी IAS बनने का सपना देखने वाली साक्षी तंवर आज टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में चलिए उनके बर्थडे के मौके पर उनकी संघर्ष भरी जर्नी जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
साक्षी तंवर बर्थडे स्पेशल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sakshi Tanwar Net Worth: टीवी और फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे कई ऐसी कहानियां छुपी होती हैं, जो बेहद प्रेरणादायक होती हैं। ऐसी ही एक कहानी है टीवी की मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर की, जिन्होंने कभी IAS ऑफिसर बनने का सपना देखा था। लेकिन किस्मत उन्हें छोटे पर्दे तक ले आई और आज वह न सिर्फ अभिनय की दुनिया का बड़ा नाम हैं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं।
12 जनवरी 1973 को जन्मीं साक्षी तंवर हर साल इसी दिन अपना जन्मदिन मनाती हैं। 52 साल की उम्र में भी उनकी सादगी, आत्मविश्वास और चार्म लोगों को बेहद पसंद आता है। हाल ही में उनके को-स्टार राम कपूर ने खुलासा किया था कि साक्षी के पास इतनी दौलत है कि वह छह पीढ़ियों तक आराम से चल सकती है। यह सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।
साक्षी ने IAS बनने का सपना छोड़ चुना नया रास्ता
राजस्थान में जन्मीं साक्षी तंवर एक रिटायर्ड CBI ऑफिसर की बेटी हैं। पढ़ाई में तेज साक्षी का सपना था कि वह IAS बनें। उन्होंने यह सपना अपने पिता से भी साझा किया था और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी की। लेकिन जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही रास्ता तय कर रखा था।
सम्बंधित ख़बरें
‘मरते दम तक साथ दूंगा’, शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, डेटिंग अफवाहों पर दिया साफ जवाब
अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
सीजेपी के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा दावा, बोलीं- ‘हमें लगा प्रदर्शनकारी हमला कर देंगे’
साल 1998 में एक दोस्त के कहने पर वह दूरदर्शन के एक शो के ऑडिशन में गईं। यही वह मोड़ था, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। शुरुआत में उन्होंने एक टीवी प्रेजेंटर के तौर पर काम किया। एक्टिंग में आने का उनका कोई प्लान नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे उनका टैलेंट सामने आने लगा और उन्हें अभिनय के मौके मिलने लगे।
साक्षी को असली पहचान ‘कहानी घर घर की’ से मिली। इस शो में उन्होंने ऐसी बहू का किरदार निभाया, जिसने हर घर में अपनी जगह बना ली। यह शो करीब 8 साल तक चला और साक्षी घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके बाद ‘बालिका वधू’ जैसे शो ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा। उनके कई हिंदी शोज के तमिल डब वर्जन भी साउथ में खूब पसंद किए गए।
आमिर खान की फिल्म में एक्टिंग से जीता लोगों का दिल
टीवी के बाद साक्षी ने फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।
ये भी पढ़ें- जब फैन की डांट से हिल गए ‘टीवी के राम’, अरुण गोविल ने यूं छोड़ दी सिगरेट, बर्थडे पर जानें दिलचस्प किस्से
पर्सनल लाइफ की बात करें तो साक्षी ने शादी नहीं की, लेकिन 2018 में एक बच्ची को गोद लिया और आज वह सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। इतनी बड़ी कामयाबी के बावजूद साक्षी तंवर अपनी सादगी और पैसों को लेकर समझदारी के लिए जानी जाती हैं। फिजूलखर्ची से दूर रहने की वजह से ही आज उनकी नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
