मोहित सूरी ने अहान पांडे को बताया छपरी, डायरेक्टर ने खोला एक्टर का राज
Ahaan Panday और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा के निर्देशक Mohit Suri ने अहान पांडे का राज खोला है और बताया है कि वह पूरी टिकटॉकर हैं, पूरे छापरी हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या बातें की।
- Written By: अनिल सिंह
सैयारा के निर्देशक मोहित सूरी ने अहान पांडे को बताया छपरी
Mohit Suri Called Ahaan Panday Chhapari: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्मी दुनिया भर में 413 करोड़ का कारोबार सिर्फ 13 दिन में कर चुकी है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म के लीड कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा के बारे में बातचीत की। अहान पांडे के बारे में उन्होंने बताया कि वह एनर्जी से भरे हुए हैं। सैयारा में मुझे उसकी जरूरत नहीं थी, मैं किसी और प्रोजेक्ट में आहान पांडे की उस एनर्जी को यूज करूंगा। वह पूरे टिकटॉकर हैं और पूरे छापरी हैं।
मोहित सूरी ने कमल नाहटा को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि अहान पांडे खुद यह जानना चाहते थे कि उनकी कास्टिंग कैसे हुई? मोहित ने बताया कि जब फिल्म की 50% शूटिंग पूरी हो चुकी थी तब अचानक से एक दिन अहान पांडे ने क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमन्ना से कहा कि मैंने आखिर ऑडिशन में ऐसा क्या किया था? जो मुझे चुन लिया गया, मुझे बोला गया था, तुम ही सही हो। मोहित सूरी ने बताया कि वह अहान पांडे की यह बात सुनकर हैरान नहीं हुए क्योंकि उन्हें पता था कि यह एनर्जी से भरा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- Kingdom X Review: विजय देवरकोंडा की शानदार वापसी, धूल जाएगा फ्लॉप फिल्मों का टैग
मोहित सूरी ने अहान पांडे को बताया छपरी
बातचीत के दौरान मोहित सूरी ने यह बताया कि अहान पांडे का एक छिपा हुआ रूप भी है वो मैं किसी और प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करूंगा। वह जिस तरह से नाचता है, वह एक गैलरी मैन है। फ्रंट वेंचर्स के लिए नाचता है। आपने वो वीडियो देखा नहीं है जो हटा दिए गए। टिकटॉकर है यह लड़का पूरी तरह से छापरी है। यह गेइटी गैलेक्सी बॉय है।
अनीत पड्डा के बारे में क्या बोले मोहित सूरी
मोहित सूरी ने अनीत पड्डा के बारे में बताया कि अनीत पड्डा की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है और उसका इस फिल्म में बखूबी इस्तेमाल किया गया है। मोहित सूरी के काम की अगर बात करें तो वह बेहतरीन लव स्टोरी पर आधारित फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी फिल्म सैयारा में 13 दिनों में दुनियभर के बॉक्स ऑफिस पर 413 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 13 दिनों के बावजूद फिल्म के औसत कारोबार की अगर बात करें तो इसका प्रतिदिन का कलेक्शन 7 करोड़ से ऊपर बना हुआ है।
